भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न
![]() |
| एसबीआई लखनऊ के दोनों अंचल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ, लखनऊ पूरब तथा पश्चिम अंचल का त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इस चुनाव में लखनऊ अंचल (पश्चिम) से गौरव कुमार सिंह को अध्यक्ष, विवेक कुमार को उपमहासचिव एवं लखनऊ अंचल (पूरब) से अशोक कुमार को अध्यक्ष एवं राहुल कुमार सिंह को उप महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया।
![]() |
| सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ चुनाव अधिकारी। |
भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के त्रैवार्षिक चुनाव मण्डल महामंत्री आशा राम की निगरानी में चुनाव अधिकारी रतन कुमार (से.नि.), कौशलेन्द्र कुमार (से.नि.) तथा राजेंद्र प्रसाद (से.नि.) द्वारा संपन्न कराया गया।
![]() |
| चुनाव प्रक्रिया संचालित करते पदाधिकारी। |
निर्वाचन प्रक्रिया में लखनऊ अंचल पूरब तथा पश्चिम के सभी जिलों अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बलरामपुर, बहराइच एवं लखनऊ से आए सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिला कमेटी का गठन किया। उसके बाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने अंचल कमेटी का चुनाव किया।
सर्वसम्मति से लखनऊ अंचल (पश्चिम) से गौरव कुमार सिंह को अध्यक्ष, विवेक कुमार को उपमहासचिव एवं लखनऊ अंचल (पूरब) से अशोक कुमार को अध्यक्ष एवं राहुल कुमार सिंह को उप महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी को चुना गया।
अंत में मंडल महासचिव आशा राम ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर को लखनऊ सर्किल का चुनाव पंचायत सभागार, कचहरी रोड, प्रयागराज में संपन्न होगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।





if you have any doubt,pl let me know