Lucknow: नवयुग कन्या महाविद्यालय में गूंजे समसामयिक मुद्दे, प्रतियोगिताओं का आयोजन

लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में राजनीतिशास्त्र विभाग के नवसंसद क्लब द्वारा समसामयिक व राजनीतिक विषयों पर निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जानें विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट। Navyug Kanya Mahavidyalaya Organizes Speech on Contemporary Political Issues.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

नवयुग कन्या महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग के अंतर्गत संचालित 'नवसंसद क्लब' के तत्वावधान में 21 सितंबर 2026 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता, आलोचनात्मक चिंतन, तार्किक क्षमता तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने समसामयिक, राजनीतिक और लोकतांत्रिक विषयों पर अपने विचार बेहद प्रभावी ढंग से रखे।

​1. निबंध प्रतियोगिता: "जेन जी आंदोलन: भारतीय लोकतंत्र के लिए चुनौती या अवसर"

​छात्राओं की वैचारिक समझ को परखने और उनमें संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उत्तरदायित्व-बोध विकसित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

  • प्रथम स्थान: अदिति श्रीवास्तव (सेमेस्टर-3)
  • द्वितीय स्थान: श्वेता कश्यप (सेमेस्टर-3)
  • तृतीय स्थान: अनन्या साहू (सेमेस्टर-1)
  • निर्णायक मंडल: डॉ. नेहा यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग)


2. पोस्टर प्रतियोगिता: "भारतीय राजनीतिक परिदृश्य–2026"

​छात्राओं ने रंगों, रेखाओं और कलात्मक आकृतियों के जरिए देश के राजनीतिक घटनाक्रम को कैनवास पर उकेरा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जटिल राजनीतिक मुद्दों को रचनात्मक संदेशों के जरिए सरलता से समझाना था।

  • प्रथम स्थान: अर्पिता शर्मा (सेमेस्टर-5)
  • द्वितीय स्थान: यास्मीन खातून (सेमेस्टर-1)
  • तृतीय स्थान: आराधना (सेमेस्टर-3)
  • सांत्वना पुरस्कार: अदिति श्रीवास्तव (सेमेस्टर-3) एवं रिया गुप्ता (सेमेस्टर-5)
  • निर्णायक मंडल: प्रो. शर्मिता नंदी एवं प्रो. विनीता सिंह


3. भाषण प्रतियोगिता: "समसामयिक मुद्दे

​छात्राओं ने विकसित भारत, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, 'वन नेशन वन इलेक्शन' और आरक्षण में सुधार जैसे ज्वलंत विषयों पर अपने विचार निडरता और तर्क के साथ प्रस्तुत किए।

  • प्रथम स्थान: निहित सिंह
  • द्वितीय स्थान: अल्शिफा नूरी
  • तृतीय स्थान: शिवांगी
  • सांत्वना पुरस्कार: खुशनुमा एवं अनन्या
  • निर्णायक मंडल: प्रो. अंबिका वाजपेयी एवं श्रीमती नीलम यादव

​जागरूक नागरिक और तार्किक सोच का निर्माण जरूरी: प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय

​महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को देश और दुनिया में हो रहे राजनीतिक व सामाजिक बदलावों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस तरह के मंच छात्राओं में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और एक जिम्मेदार नागरिक के गुण विकसित करते हैं।

​इस सफल कार्यक्रम का संयोजन राजनीतिशास्त्र विभाग की प्रो. ज्योत्सना गौतम एवं सुश्री दीक्षा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Post a Comment

0 Comments