महाकुंभ एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत: योगी आदित्यनाथ

प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, गोरखपुर


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह  में जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन का भव्य आयोजन किया गया है।


बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं को मां गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी के संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भारत से ही नहीं विश्व से भी श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं। उनको भारत को देखने और भारत की आध्यात्मिक विरासत को संतो के माध्यम से जानने और देखने का अवसर प्राप्त होगा।


इसका आयोजन दस हजार एकड़ क्षेत्रफल में हो रहा है। अब तक 35 लाख श्रद्धालु शुक्रवार की रात तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा की अद्भुत उत्साह के साथ महाकुंभ शुरू हो रहा है। बाबा गोरखनाथ में खिचड़ी चढ़ाइए और सांस्कृतिक और आधत्मिक विरासत को समझने के लिए कुंभ जरूर जाएं। 


उन्होंने यह भी बताया की 144 वर्ष बाद विशिष्ट संयोग, 29 जनवरी को पड़ रहा है।जब भगवान सूर्य मकर राशि में होंगे, बृहस्पति वृष राशि में होगा। विशिष्ट मुहूर्त पर प्रयागराज में मौनी अमावस्या का शुभारंभ होगा। 144 वर्ष बाद करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में जाकर संगम में डुबकी लगाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments