फूलदेई लोकपर्व में जीवंत हुई उत्तराखंड की संस्कृति एवं परम्पराएं

0
प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, लखनऊ

उत्तराखण्ड समाज के तत्वावधान में उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई  गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड समाज की हेमा बिष्ट के सहयोग से बच्चों ने लोक पर्व शहर के कल्याणपुर में मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने-अपने घरों की देहली पर पुष्प अर्पण कर की मंगलकामना।

आर्टस एण्ड कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड के बाल लोक पर्व के रूप में प्रसिद्ध फूलदेई त्योहार 2024 कल्याणपुर में धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड में बच्चों के त्योहार के रूप में प्रसिद्ध इस दिन बच्चे गांव में सभी की देहली पर पुष्पार्पण करके उस घर की मंगलकामना करते हैं। 

बच्चों ने घर की देहली पर पुष्प चढ़ाकर घर की मंगलकामना की और पकवान बनाए गए।
इस अवसर पर भूमिका जोषी, जीविका पाण्डेय, गार्गी अधिकारी, भूमिका पाण्डेय, कनिष्का बिष्ट, पूजा, हिमानी वर्मा, रिया सिंह, गार्गी घुगतियाल, आदिति अधिकारी,पिहू गोस्वामी, गरिमा एवं हेमा बिष्ट ने देहली पर पुप्प अर्पित कर मंगल कामना की। 


हेमा बिष्ट ने बताया कि कुमाऊँ में इस त्योहार को फूलदेई कहा जाता है। गढ़वाल के कई हिस्सों में इसे फुलारी त्योहार कहते हैं। कुमाऊं में यह त्योहार एकदिवसीय होता है जबकि गढ़वाल क्षेत्र में यह पर्व आठ दिन का और कुछ हिस्सों में 15 और कई जगह पर 30 दिन तक मनाया जाता है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top