Festival Of Chhath Puja : छठ के प्रसाद का वैज्ञानिक महात्म, बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता

0

 
प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ


छठ महापर्व (Chhath Puja) का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही वैज्ञानिक महत्व भी है।यह महापर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इस पावन पर्व में इस्तेमाल होने वाली समस्त पूजन सामग्री शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी कारगर है।पहले डूबते हुए और फिर उगते हुए सूर्य को जल के अंदर खड़े होकर व्रती महिलाएं व पुरुष अर्घ्य देते हैं, जिसमें हल्दी, मूली, गाजर, आवंला, नींबू और दूसरे गुणकारी फल और सब्जियां रखे जाते हैं। यह सामग्री आयुर्वेद के अनुसार स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।यह जानकारी जड़ी बूटियों के विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद जड़ी बूटियों के परामर्शदाता राजेश शुक्ला ने दी।


आंवला यानी इम्यूनिटी बूस्टर



जड़ी बूटियों के विशेषज्ञ राजेश शुक्ला कहते हैं कि छठ मइया को अर्घ्य देते समय सूप में रखा जाने वाला आंवला औषधि के रूप में इस्तेमाल होता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आंवला में कैल्सियम होता है।आंवला इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर कैलसियम की कमी को पूरा करता है।इसके कई प्रकार के विटामिन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।


काम की हैं स्थानीय सब्जियां और फल


सूप में स्थानीय फल व सब्जियों का इस्तेमाल होता है जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।इसमें कच्ची हल्दी, आंवला, जायफर के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।मकोई, जाफर, गाजर और मूली का इस्तेमाल से कैलसियम और पाचन शक्ति मजबूत होती है। 


औषधीय गुणों से भरपूर नारियल पानी


नारियल का पानी में औषधीय गुण होते हैं। यह मीठा और ताजगी भरा कम कैलोरी वाला पेय पदार्थ है।इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन, विटामिन सी से भरपूर होता है।यह ब्लड प्रेशर और मधुमेह (शुगर) को नियंत्रित रखता है।पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।नारियल पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है।इसमें मौजूद साइटोकाइंस बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त और सोने से पहले पीने से दिमाग शांत रहता है।



विटामिन सी से भरपूर है डाभ नींबू


छठ मइया के सूप में रखे जाने वाली सामग्री और फल सेहत के लिए फायदेमंद होने की बात चिकित्सक और वैज्ञानिक भी स्वीकारते हैं।सूप में रखे डाभ नींबू के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।एक गिलास डाभ नींबू का रस पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। यह विटामिन सी का महत्वपूर्ण स्रोत भी होता है।इसके नियमित सेवन से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल मौसमी बीमारियों व संक्रमण बचाता भी है।



पुरुषों इंफर्टिलिटी दूर करता गन्ने का रस


गन्ने का हरा पत्ता सहित गन्ना पर्व की मुख्य सामग्रियों में से एक है।गन्ने के रस और गुड़ से शारीरिक क्षमता बढ़ती है।ताजे गन्ने का रस एनर्जी प्रदान करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ता है। इतना ही नहीं पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। हफ्ते में तीन दिन गन्ने के रस का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड स्पाटिंग और क्रैम्प से आराम मिलता है।इसका रस लिवर और किडनी का फंक्शन बेहतर करता है। वहीं, मुंहासों और डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने में भी उपयोगी है। गन्ने का रस कब्ज की समस्या से भी राहत प्रदान करता है।



इम्यूनिटी बढ़ता प्रसाद का ठेकुआ


छठ मइया का पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ में ढेर सारे सूखे मेवे मिलाने से प्रतिरोधक क्षकता मजबूत होती है।ठेकुए में सूखे मेवे में बादाम, काजू, अंगूर, पिस्ता और काली मिर्च मिलाने से यह सर्दियों में भी आपके शरीर काे गर्म रखता है।ये सभी विटामिन, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, आहार फाइबर और फैटी एसिड से भरभूर होते हैं। ठेकुआ के सेवन से ठंड के मौसम में फ्लू से भी बचाव होता है।


बहुत ही गुणकारी केले का फल


केला सेहत के लिए लाभकारी है।साथ ही एनर्जी प्रदान करने वाला फल है। डाक्टर इसके सेवन की सलाह देते हैं।आयुर्वेद में इस फल को बहुत महत्व दिया गया है।केला में जरूरी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर होता है।यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है, जिसके कारण हृदय संबंधी रोगों का जोखिम कम होता है।संक्रमण और अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव करने में भी मददगार है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top