Kanpur Mayor's son Anurag Pandey becomes UP Bar Council member : कानपुर की महापौर के पुत्र अनुराग पांडेय बने यूपी बार काउंसिल सदस्य

0

  • अनुराग को मिले 14 और प्रतिद्वंदी धीरज श्रीवास्तव को मिले 10 मत



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज


उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पद के चुनाव में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय के अधिवक्ता पुत्र अनुराग पांडेय विजय हुए हैं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य बीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के निधन से रिक्त पद पर शनिवार को बार काउंसिल कार्यालय में मतदान हुआ। चुनाव में दस प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे, हालांकि मुख्य मुकाबला अनुराग पाण्डेय एवं धीरज श्रीवास्तव के बीच रहा। धीरज की प्रत्याशिता इसलिए महत्वपूर्ण थी कि वह स्व. बीरेन्द्र श्रीवास्तव के पुत्र हैं और महाधिवक्ता के नेतृत्व में लड़ रहे थे।


काउंसिल के सदस्य सचिव और चुनाव अधिकारी शिव किशोर गौड़ ने मतगणना के उपरांत परिणाम की घोषणा की, जिसमें अनुराग को 14 एवं धीरज को 10 मत और एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। महाधिवक्ता के चुनाव में भाग लेने से चुनाव महत्वपूर्ण हो गया। बार काउंसिल में पिछले दिनों अध्यक्ष पद के विवाद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप की वजह से भी चुनाव महत्वपूर्ण हो गया था।


अनुराग पाण्डेय कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय के पुत्र हैं। भाजपा संंगठन से भी जुड़े हैं। धीरज श्रीवास्तव के पिता समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। उनके बहनोई रजत श्रीवास्तव लखनऊ के प्रमुख व्यवसायी हैं। सहारा एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह के नजदीकी भी हैं।


बार काउंसिल चुनाव में भाजपा और सपा का सीधे चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के मधुसूदन त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, बसपा के इमरान माबूद खान, परेश मिश्र, सपा के अजय यादव ने धीरज श्रीवास्तव के समर्थन में पूरी ताकत लगा दी।


चुनाव का महत्वपूर्ण पहलू रहा अंतिम समय में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह सदस्य बार काऊंसिल, बलवंत सिंह, जानकी शरण पाण्डेय एवं देवेन्द्र मिश्र सदस्य ने अनुराग पाण्डेय को समर्थन देने का निर्णय लिया। अनुराग पाण्डेय ने अपने निर्वाचन पर सभी का आभार व्यक्त किया है। अधिवक्ता हित में काम करने का आश्वासन भी दिया।


उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य के रूप में अनुराग पाण्डेय के निर्वाचन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक शुक्ला, पूर्व संयुक्त सचिव संजीव सिंह, अजय सिंह, हर्षित मिश्र, एडवोकेट्स हाईकोर्ट ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top