Chitrakoot : प्रधानमंत्री के भाई ने लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

  • दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चित्रकूट, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

  • आज भाजपा नेता देव त्रिपाठी के घर जाकर उनके पिता के तेरहवीं कार्यक्रम में होंगे शामिल


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, चित्रकूट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई पंकज मोदी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे हैं। उन्होंने शनिवार सुबह भगवान कामदगिरि की परिक्रमा लगाई और कामतानाथ स्वामी के दरबार में माथा टेका। 


दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धर्मनगरी के कई तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। उसके पहले जनपद सीमा पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया।


पंकज मोदी, मंदाकिनी तट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में रुके हैं। उन्होंने शुक्रवार देर शाम रामघाट में मां मंदाकिनी की पूजा अर्चना कर आरती की और संत महंतों से मुलाकात किया। पंकज मोदी ने हनुमान धारा में भी पूजा अर्चना की। ‌ दीनदयाल शोध संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों के साथ राम दर्शन को भी देखा। 


सिया राम कुटी जाकर भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि दी। शनिवार सुबह भगवान कामदगिरि की परिक्रमा लगाई और कामतानाथ के दरबार में माथा टेका। भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी ने बताया कि दोपहर में पंकज मोदी राजापुर के सूरवाल गांव जाएंगे, वहां पर पार्टी  नेता देव त्रिपाठी के पिता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments