Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :25  जून 2022, दिन : शनिवार 

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है। यदि आप किसी बैंक संस्था अथवा व्यक्ति से लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग मिलकर आप दोस्तों के बीच आपसी वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे। रात्रि का समय  आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आपको जीवन साथी से अपने मन में चल रही उलझनो को बताना होगा, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज आप व्यस्तता के कारण अपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपका  कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार में  किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते है, जिसमे परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा।  आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी काम में बिजी रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित  कोई फैसला लेना, पड़े तो वरिष्ठ सदस्यों की राय अवश्य दें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज आपको फिजूल खर्चे करने से बचना होगा, क्योंकि आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए परेशानी खड़ी करने में लगे रहेंगे।  आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्रियाकलापों में आज कुछ व्यवधान उपस्थित होंगे। आपको  किसी शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, लेकिन  आपकी  अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी।  आपको अक्समात कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ननिहाल पक्ष  आपको विशेष प्रेम व स्नेह  मिलता दिख रहा है।  आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। माता-पिता का  आपको विशेष ध्यान रखना होगा।  संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। छोटे व्यापारियों को  कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे और आपको किसी संपत्ति  की भी प्राप्ति हो सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि माता-पिता के सहयोग से व आशीर्वाद से आपको काफी सारी समस्याओं का समाधान मिलेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उनके कष्टों में भी  सुधार हो सकता है।  ससुराल पक्ष से धन लाभ  के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए आपको किसी से भी बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में  आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण आपका कार्य करने मे मन नही लगेगा।जो लोग किसी नए व्यवसाय को छोटा या बड़ा सोच कर कर रहे हैं, उन्हें मन में ऐसी भावना रखने से बचना होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे व प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको  किसी यह कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। यदि आपकी किसी नयी संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा थी, तो वह भी  पूरी होगी।  आप दिन का कुछ  समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर  निर्भीकता का भाव बना रहेगा तथा साहस पूर्वक आप अपनी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें  अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।  आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे और काम करने में लगे रहेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।  विद्यार्थी अपने गुरुओं के प्रति पूरी निष्ठा भाव से जुटे नजर आएंगे। यदि आप जीवन साथी के किसी नए व्यवसाय को कराएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी से आपकी कोई झड़प हो सकती है, जिसमें आपको बहस में नहीं पड़ना है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपका मन कुछ अशांत व परेशान रहेगा, लेकिन आपके शत्रु  आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका ने की पूरी कोशिश करेंगे और व्यापार में भी वृद्धि के लिए किए गए प्रयास  आपके  सफल होंगे। आपका  यदि कोई कानूनी कार्य लंबित है, तो उसमें आपको  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।  आप  परेशान होने के कारण किसी परिवार के सदस्य से कठोर व्यवहार से बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद मे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि लेकर आएगा।  आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना बढ़ेगी। धार्मिक कामो के प्रति रुचि  भी खूब बढ़ेगी। आपको  किसी नए काम में निवेश करना भाग्य की ओर से बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय  आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा व अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें।  आपको किसी दोस्त की मदद से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में रुकना बेहतर रहेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा, लेकिन  आप अपने कुछ बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में भी मन नहीं लगेगा। आपको  संतान की शिक्षा संबंधित किसी समस्या के लिए कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा।  आपका किसी नए व्यवसाय को करने में मन लगेगा और आप अपने रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे, लेकिन  आपको किसी निवेश संबंधी योजना में धन को निवेश करने से बचना बेहतर  रहेगा, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको  कार्यक्षेत्र में किसी  भी उलझने से बचना होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आप अपने बुद्धि व विवेक से कुछ नई नई खोज करने में व्यतीत करेंगे।  आप सीमित आय से भी अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी  वृद्धि होगी। आपका कोई परिजन  आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, इसलिए आपको उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको  किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सामाजिक सम्मान मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा, लेकिन  खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगे। यदि पुत्र संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी, तो वह   आपके किसी प्रिय मित्र की मदद से समाप्त होगी।  आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन आपको  किसी मनवांछित इच्छा के पूरा होने के  कारण किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाना पड़ेगा। परिवार में  आपको कोई शुभ सूचना सुनने  को मिल सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top