UP Assembly Election : कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरीं प्रियंका गांधी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संभाली चुनाव प्रचार की कमान

0

प्रियंका गांधी कानपुर एयरपोर्ट पर उतरीं, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहां से सड़क मार्ग से घाटमपुर होते हुए बुंदेलखंड के लिए चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ीं। जगह-जगह पर उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


कानपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत करते कार्यकर्ता।


राज कृष्ण पांडेय, कानपुर


UP Assembly Election में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी शिद्दत से जुटी हुईं हैं। उनके आगे आकर कमान संभालने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा है। पार्टी भी कई विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में डटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरीं। यहां से वह कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र की विधानसभा की सीटों पर लड़ रहे प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी।



कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से कार्यकर्ताओं के बीच से निकलीं प्रियंका गांधी।



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) तीसरे चरण के मतदान से पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वह जगह-जगह रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट और समर्थन मांगेंगी। इसके लिए सोमवार दोपहर 12 बजे वह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से सड़क मार्ग से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कानपुर, कालपी, हमीरपुर में कई चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।


घाटमपुर हाई-वे से गुजरते प्रियंका गांधी के काफीले का स्वागत करते कार्यकर्ता।


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जालौन के कालपी में रोड शो करेंगी। वह दोपहर एक बजे रोड शो करने के लिए आलमपुर स्थित ठक्कर बापा इंटर कालेज के निकट पहुंचेंगी। यहां से पुराना बस स्टैंड, टरननगंज चौराहा, फुलपावर चौराहा, जुलहटी, हरीगंज, दुर्गा मंदिर में जनसंपर्क करते हुए सर्विस लेन से खानकाह शरीफ जाएंगी, जहां रोड शो समाप्त होगा। इसके अलावा हमीरपुर के मौदहा कस्बा में भी उनका कार्यक्रम है। शाम को कानपुर महानगर में भी प्रियंका गांधी जनसंपर्क करेंगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top