UP Assembly Election : वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- काशी आते ही भाजपा के पक्ष में हो जाएगी दोगुनी लहर

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जन संपर्क करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, वाराणसी


सूचना एवं प्रसारण, खेल और युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के पक्ष में जन संपर्क करके समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इस दौरान शुक्रवार सुबह भी उन्होंने कई जगहों पर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरोना से काशी आते-आते भाजपा के पक्ष में दोगुनी लहर होगी और विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।



इससे पहले उन्होंने गुरुवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल डी पेरिस में भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान हुआ है। वहां की जनता से इसका संकेत दे दिया है कि ईवीएम में कमल ही कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि महाठगबंधन वाली पार्टियों को जनता उखाड़ फेकेंगी, क्योंकि पूर्व में महाठगबंधन की सरकारों ने जनता का जीना हराम कर दिया था। 



केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है, वह भी प्रचंड बहुमत वाली। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 मार्च को क्या रिजल्ट आने वाला है, यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने तय कर दिया है। पिछली बार से अधिक सीटें भाजपा को अबकी मिलने जा रही है। क्योंकि यूपी की जनता पिछली सरकारों की अराजकता से ऊब चुकी है। 



उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के माफियावाद, अराजकतावाद, साम्प्रदायिकतावाद ने जनता का जीना हराम कर दिया था। बीते पांच साल में प्रदेश की योगी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। केंद्र के साथ मिलकर विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए सोपान बनाएं। प्रदेश को गुंडाराज, माफिया राज से मुक्ति दिलाई है।

Post a Comment

0 Comments