UP Assembly Election : भाजपा से कानपुर के किदवई नगर विधायक के बिगड़ते बोल, कार्यकर्ताओं से बोले- सब कुछ करना, बस गोली नहीं मारना, बाकी हम देख लेंगे

0
किदवई नगर क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी। फोटो ट्विटर अकाउंट से।



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानपुर नगर के किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश त्रिवेदी ने अपने कार्यकर्ताओं को अपने अंदाज में प्रतिद्वंद्वियों पर जीत का मंत्र दिया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेसी नेताओं धमकाने के अंदाज में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधियों को लाठी, डंडे, चप्पल सब मारना, बस गोली नहीं मारना। बाकी सब वह देख लेंगे। विधायक का विवादित बयान नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही वायरल हो गया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की प्रारब्ध न्यूज पुष्टि नहीं करता है। 


चुनाव से पहले जमकर वायरल हो रहा वीडियो किसी

चुनावी बैठक के दौरान का प्रतीत होता है, जिसे विधायक महेश त्रिवेदी हाथ में माइक लेकर संबोधित रहे हैं। उनके भाषण को किसी कार्यकर्ता द्वारा ही शूट किया गया है। बैठक के दौरान उन्होंने माइक पर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार जो आतताई लोग हैं, एकतरफा बात करने वाले लोग हैं। जो ताकत का दुरुपयोग करने वाले लोग हैं। उन्हें लाठी, डंडे, चप्पलों से मारो। बस गोली ना मारना। बाकी सब हम देखेंगे। खुले मंच से उन्होंने अपने विरोधियों को धमकाया। 


साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधियों को खासकर जो यहां कांग्रेस है, उसे खत्म करने के लिए हम लोग कदम बढाएं। आप चिंता ना करें हम, हमारी फौज, विचारधारा, संगठन साथ में है। बस गोली ना मारना और हर तरह से हम देखेंगे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने दो बार गोली ना मारना की बात कही है। वायरल वीडियो में विधायक के बोल पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साह से तालियां भी बजा रहे हैं। 


इस वीडियो में उनके साथ भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ.. वीना आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव भी नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जब भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से पूछा गया। उनका जवाब था कि ऐसा वीडियो उन्होंने अभी देखा नहीं है। वहीं, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या ने कहा कि उन्हें याद नहीं आ रहा है कि ऐसी बात कहां कही गई है।


इस संबंध में जब विधायक महेश त्रिवेदी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन उनके समर्थक ने उठाया।उसने थोड़ी देर में बात कराने के लिए कहा। उसके बाद जब दोबारा फोन मिलाया गया तो किसी ने फोन ही नहीं रिसीव किया। उन्होंने अपना पक्ष रखने की जरूरत ही नहीं समझी।


विधायक ने क्या कहा, यहां क्लिक करके देखिए वीडियो

👇



Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top