- जनपद के थानाभवन कस्बे में रालोद की परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित कर रहे थे जयंत
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, शामली
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में किसानों को कुचला जाता है। नौजवानों की नौकरी छीनी जाती है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की सरकार, जो किसान विरोधी है, उसे जनता ही सत्ता से हटाने के लिए वोट का इस्तेमाल करेगी। रविवार दोपहर बाद वह शामली जनपद के थानाभवन कस्बे में रालोद की परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित कर रहे थे।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि गन्ना मंत्री ने गन्ना किसानों के साथ न्याय नहीं किया। इसलिए ऐसी व्यवस्था की बुनियाद हिलानी है और प्रदेश से भाजपा की सत्ता को बदलना है। इसके लिए सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगीजी कमजोर लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलवाना चाहते हैं। योगीजी ने किसी पूंजीपति के साथ सख्ती नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री चाहते तो गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर हो जाता है। उत्तर प्रदेश में पंजाब और हरियाणा से भी गन्ने का कम दाम है।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में रालोद की जीत का समीकरण बन रहा है। भाईचारा बन रहा है। अब हमारा और आपका लक्ष्य वर्ष 2022 में उतर प्रदेश के विधानसभा में चुनावी फतेह हासिल करना है। ताकि जनता और किसानों को उनका हक तो दिलाया जा सके।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know