Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 26 नवम्बर 2021, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी अधिकारी की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भी भला बुरा बोल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से आज धन लाभ हो सकता है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपकी संपत्ति सुख में विस्तार का दिन रहेगा। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन प्राप्ति हो सकता है। पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों में आज सरसता बनी रहेगी। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनको भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आज किसी भजन कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपक रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन परेशान ना हो वह सायंकाल तक किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होते दिख रही हैं। आज अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। 


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आपको परिवार अथवा नौकरी में कोई उपहार आदि प्राप्त हो सकता है, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। सायंकाल के समय आज किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने कि आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान को यदि आप विदेश से पढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पुराने किए गए निवेशों से आज आपको लाभ मिलेगा व संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपका मंगल कार्यों के आयोजन के लिए रहेगा, जिसके कारण आप व्यस्त भी रहेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ धन अक्समात आज प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की इच्छा पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज उत्तम समय व्यतीत होगा। 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे और फूले नहीं समाएंगे लेकिन आपकी तरक्की को देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे। आज आपका अपने किसी भाई से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आपकी किसी पुरानी संपत्ति से आज आपको लाभ मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को भी आप पूरा करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


नौकरी कर रहे जातकों को आज उनकी इच्छाओं के विरुद्ध कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह सहज महसूस करेंगे, लेकिन आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। संतान पक्ष द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उनको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनके कार्य में चार चांद लगाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेंगे। जीवनसाथी से यदि आप किसी भी कार्य के लिए सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बहुत समय से रुका हुआ धन आज आपको किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होता दिख रहा है। 


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाई भरा रहेगा। विदेशों से शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। यदि किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति हो, तो उसमें आपको शांत रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। भाइयों से यदि आपका कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


 आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आप उसे काफी हद तक उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको थकान, सिर दर्द आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।  


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसके कारण आप उसे पूरी करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे कारण आपकी पद व प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा, लेकिन आपको आज अपने घर अथवा कार्यालय में किसी पर भी क्रोध करने से बचना होगा। यदि ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें शांत रहना ही बेहतर होगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा। 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज धर्म-कर्म के कार्या में के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी, जिससे आप अपने मन को शांत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद भी आज प्राप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके घर किसी   मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज कार्य क्षेत्र में भी आपकी ख्याति का विस्तार होगा, लेकिन आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।


शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top