Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 25 नवम्बर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आज अच्छे कार्यों से आपका गौरव बढे़गा, जिसके कारण परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपको आज पिताजी की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। कार्यक्षेत्र में भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा, तभी लाभ कमा पाएंगे। आज घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त होगा, जिसके कारण किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आपको हर्ष होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में कुछ नई अनुभूति होगी और किसी भी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उच्च अधिकारियों की कृपा से आज अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय अपने मित्रों और परिजनों के साथ मौज मस्ती व गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। यदि संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उनका समाधान आज पिताजी की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी। 


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको प्रमोशन जैसी कोई शुभ सूचना मिल सुनने को मिल सकती हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य आपके लिए सायंकाल के समय किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि माता जी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं। 


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से अपने को सफल महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना पड़ेगा, तभी उनका समाधान खोजने मे सफल रहेंगे। आज व्यापार में यदि धन का लेनदेन किया, तो उसमें अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


नौकरी कर रहे जातकों के उत्तरदायित्व में आज बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन वह धन आपका अपव्यय होगा, इसलिए आपको धन व्यय करने से पहले कई बार सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का मार्गदर्शन मिलने से कई कार्य पूरे होंगे, जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से  कर रहे थे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र में भविष्य की किसी योजना पर निवेश करने से विचार करेंगे, तभी यह योजना सफल हो पाएगी, नहीं तो उसमें आपको नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने किसी काम को अपने किसी मित्र के ऊपर डाला हुआ था, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई वस्तु अथवा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज  आपका ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज घर कोई पूजा पाठ भी करवा सकते हैं।  


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, यदि आपके ऊपर कोई परेशानी आये, तो भी आपको उसमें धैर्य रखकर उसका सामना करना होगा, तभी आप सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपके कार्य  किसी महिला साथी के कारण प्रभावित होंगे, इसलिए आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधानी पर ध्यान देना होगा, ताकि कोई विश्वासघात ना करें, इसलिए सतर्क रहें। 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज कुछ अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण  उन पर रोक लगाने कोशिश कर सकते हैं। आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सतर्क रहना होगा, क्योकि इससे आपके धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लगने से आपको हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज आपको किसी भी कार्य करने से पहले धैर्य को बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य को सफल कर पाएंगे, इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। संतान की नौकरी व आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज किसी नए कार्य के लिए निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, इसमें आपको भरपूर लाभ होगा। 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आज आपको कुछ पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व कार्य क्षेत्र में भी आज आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कुछ भविष्य की नई योजनाओं पर निवेश करेंगे। आज यदि आप किसी संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप रुके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top