Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 05 अक्टूबर 2021, दिन : मंगलवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन हर मामलों में उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रसंग प्रबल होगा। उनका रिश्ता भी फाइनल होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में शाम को तनाव हो सकता सकता है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ अधिकार सौंपे जा सकते हैं, जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा करने की कोशिश करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। घर परिवार में किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आर्थिक स्थिति के संकट से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए जा सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आज कोई चालबाजी चल सकते हैं। आज अगर आपका माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो, तो उसमें पड़ने से बचना होगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें कोई अहम जानकारी भी मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगाएंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपने पहले कभी किसी को कोई उधार दिया था, वह आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव व भ्रम के कारण आज आप परेशान रहेंगे और कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त का यदि सोचा है, तो उसका सौदा भी आज लगभग तय होगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। अगर नौकरी में कार्यरत हैं या व्यवसाय में आज किसी प्रकार की लड़ाई-झगड़े या बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। संतोष बनाए रखना होगा, तभी दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं होगी। कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, जो किसी अधिकारी की मदद से पूरा होगा, जिससे संपत्ति में इजाफा होगा। टीम वर्क के जरिए कार्य करने पर आज आप उसका हल निकालने में सफल रहेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप किसी भी गलत चीज को नहीं देखेंगे, लेकिन अपने किसी रिश्तेदार से संबंधों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आपसे चालबाजी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल आपको पहले से चल रहे तनाव से शांति प्रदान करेगा। ऑफिस में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकता है।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन कुछ महापुरुषों से मेल मिलाप के संकेत दे रहा है। संतान द्वारा किए गए कार्यों से भी सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्यों में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार लें, नहीं तो भविष्य में काम बिगाड़ सकता है। किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज विवाह योग्य सदस्य के लिए उतम प्रस्ताव आ सकते हैं, जो परिवार में खुशी की वजह बनेंगा।  

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको व आपके पिताजी को छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसा होने पर आप जरूरी कागजात जांच लें, नहीं तो खतरे का भय है। व्यापार में कुछ समय से समस्या चल रही है, जिसका आज समाधान खोजने में सफल रहेंगे। ननिहाल पक्ष से अगर किसी व्यक्ति से संबंध में कोई दरार चल रही थी, वह आज समाप्त होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा या देनदारी है, उसे आज उतारने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर लगना होगा, तभी सफलता हासिल होगी। किसी बात पर संतान की नाराज़गी हो सकती है, उन्हें मनाने की कोशिश करें। अपने किसी कार्य को पूरा करने में भाई से मदद ले सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन मंगलमय रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने माता-पिता की सलाह की आवश्यकता होगी। आज ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति धन उधार मांगे, तो कदापि ना दें, वह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। आपका कोई मित्र सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिससे मिलने की आप लम्बे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन व्यापार में कुछ बेहतर परिस्थितियों का निर्माण करेगा। आपका व्यापार जो पिछले कुछ समय से मंदा चल रहा है, उसमें आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उनका हल खोज निकाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ नये अवसर मिलेंगे। उन कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे उनकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज अपने किए गए निवेश पर ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों की अधिकता कम करके बचत की ओर ध्यान देना होगा, तभी अपने भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और आर्थिक स्थिति को मजबूती दें। लंबे समय से फंसा कोई धन फंसा आज आपको मिल सकता है। सायंकाल का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकतर मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top