Lucknow Central Minister Smriti Irani : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने 4200 महिला कारीगर-बुनकर ने ली भाजपा की सदस्यता

0

  • पहले महिला कारीगर एवं बुनकर समागम में सम्मानित, प्रदर्शनी का निरीक्षण कर कारीगरों के कार्य को सराहा



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को लखनऊ के बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित पहले महिला महिला कारीगार एवं बुनकर समागम में महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान धरोहर: कुशल हाथों की सफल उड़ान कार्यक्रम के दौरान 4200 महिला बुनकर-कारीगरों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ली।





केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश के कारीगर और बुनकर प्रकोष्ठ की सह संयोजक और उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने क्षिप्रा शुक्ला को भारत की नारी शक्ति का प्रतिबिंब बताया। उनके माध्यम से 51 हज़ार बहनों को टूलकिट वितरित की गई, जिससे हज़ारों परिवार सशक्त हुए हैं। संगठन में महिलाओं की भूमिका पर ज़ोर देते हुए सभी महिलाओं को नेतृत्व में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने क्षिप्रा शुक्ला का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक ओर भाजपा की एक कार्यकर्ता 2.5 लाख महिलाओं से सीधे संपर्क करती है।


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हेलो कमल शक्ति मोबाइल ऐप’ का अनावरण किया। मोबाइल नंबर 9534350350 के वाट्सएप और कॉल के माध्यम से अब महिलाएं संगठन से सीधे संवाद कर सकेंगी। अपने संबोधन के दौरान महिलाओं से आगे आकर सरकार एवं संगठन में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।


उत्तर प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जिन करोड़ों लोगों को फ़ायदा हुआ है, उसकी एक इकाई आज कार्यक्रम में शामिल हुई है।


भाजपा के कारीगर और बुनकर प्रकोष्ठ की सह संयोजक व उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि आज की नारी माँ दुर्गा का साक्षात रूप है। आज वह हर कार्य करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किया है।



कार्यक्रम में धरोहर’ पुस्तिका और कारीगर-बुनकर को सशक्त बनाने के लिए FIWA (भारतीय बुनकर एवं कारीगर संग) वेबसाइट का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में कलाकृतियों के लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसका निरीक्षण स्मृति ईरानी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 26 ज़िलों से 4200 से अधिक महिला कारीगर व बुनकर ने प्रतिनिधित्व किया। इस मौक़े पर भाजपा उत्तर प्रदेश के महासचिव और एमएलसी अश्विनी त्यागी, भाजपा की प्रदेश सचिव अर्चना मिश्रा मौजूद रहीं। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top