Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 03 अगस्त, दिन : मंगलवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। राजनीति में शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग और इस दिशा में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी की सलाह से पारिवारिक बिजनेस में लिया गया फैसला भरपूर लाभ देगा। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। आज घर में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन सफलताओं की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों ने भी यदि किसी प्रतियोगिता मे आवेदन किया है, तो उनको आशातीत सफलता मिलने वाली है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और अपने परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे किसी तनाव को समाप्त करेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को उत्तम सफलता हाथ लग सकती है। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे जिसमें परिवार के सदस्य भी साथ देंगे और आपका मन प्रसन्न होगा।पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य सार्थक होगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आज मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण सभी कार्य बनते चले जाएंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उन्नति के नये-नये मार्ग खोलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण थोड़ी कठिनाई होगी, लेकिन अपने साथियों के साथ मिलकर कार्य करने से सायंकाल के समय तक वह कार्य समाप्त होगा, जिससे मन भी प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सामाजिक दृष्टिकोण से भी आपके किए गए कुछ कार्य लाभ देंगे। सायंकाल का समय माता पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा में आवेदन किया है, तो उसमें विलंब से सफलता प्राप्त होगी, जिससे मन थोड़ा दुखी हो सकता है। आज कोई पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है, जिसका समाधान खोजने के लिए किसी प्रियजन के साथ की आवश्यकता होगी। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज यदि कोई निर्णय  लेना पड़े, तो बहुत ही संयम से लेना, तभी वह सफलता दे पाएगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार को तेज करने के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे, जिनके सहयोग से व्यापार में तेजी आयेगी और मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज  किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने बहनोई व साले से मदद मांगेंगे, तो वह आपकी मदद अवश्य करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि किसी से कुछ धन उधार लिया हुआ है, तो वह भी वापस देना पड़ सकता है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति का बोझ बढ सकता है। आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन यदि अपने स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ को अनदेखा किया तो भविष्य में किसी बड़ी परेशानी मे फंस सकते हैं। आर्थिक मामलों में यदि लापरवाही की है, तो उसमें सुधार की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किसी मित्र से सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय परिवार के सदस्य के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि कोई निवेश किया हुआ है, तो वह भरपूर लाभ देगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों से बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवनसाथी उनसे नाराज हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यर्थ के झगड़े व वाद- विवाद से बचना होगा क्योंकि नौकरी में शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन यदि कोई निर्णय किसी के कहने से लिया, तो वह आपके लिए भविष्य में मुसीबत बन सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज भाई के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती हैं। आज कुछ कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिससे कुछ हल्का महसूस होगा। परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई बहस बाजी होती है, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आलस्य के कारण कुछ कार्यों को आगे के लिए छोड़ेंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो उसे पहले पूरा करें और भाग्य के भरोसे उसे आगे के लिए ना टालें। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा किसी परिजन की मदद से दूर होगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top