Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 08 जुलाई, दिन : गुरुवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन सुखों की पूर्ति करने वाला है। आज सोचे हुए काम पूरे होते दिखेंगे, जिससे प्रसन्नता होगी कोई रुका हुआ काम बनने से धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती होगी, लेकिन किसी अतिथि के आगमन पर आज धन खर्च भी हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए यात्रा करेंगे, तो उसमें भी सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो इस मामले में आपकी किसी अधिकारी से बहसबाजी को सकती है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए कष्टदायक रह सकता है। आज नौकरी और व्यवसाय दोनों में आपकी सीनियर से किसी मुद्दे पर बहस बाजी हो सकती है, जिससे तनाव भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप घर गृहस्ती के उपयोग की कोई वस्तु खरीद सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। दांपत्य जीवन कुछ तनावमय रह सकता है। सायंकाल के समय आज माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जीवन साथी के साथ संतान के भविष्य से संबंधित योजनाओं को बनाएंगे, जिसमें उनके साथ की भी आवश्यकता होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके कारण किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आज किसी पुरानी बात को सोचकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन उसे छोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। रात्रि के समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकती है, जिससे मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है, लेकिन आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान होना होगा क्योंकि उसमें गिरावट हो सकती है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकता है एवं आपकी वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप किसी ऐसे कार्य को पूरा कर सकते हैं, जो लंबे समय से रुका हुआ था। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विद्यार्थियों को आज किसी नई प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सायंकाल का समय आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन संपत्ति के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो उसमें उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें  परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। पुराने मित्रों के मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन सांसारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का आज भरपूर सहयोग व सानिध्य भी मिलता दिख रहा है। संतान की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आज किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार जाएं कयोंकि उसमें बहुमूल्य वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है इसलिए सतर्क रहें। आज परिवार में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने में समय व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा और थकान भी महसूस होगी। ऑफिस में आज आपके साथियों का आपकी पदोन्नति देखकर मूड खराब हो सकता है, इसके कारण वह आपके साथ कोई अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। आज आपकी तरक्की देखकर शत्रु आपसे जलेंगे, लेकिन उन को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना होगा, नहीं तो आपकी प्रगति रुक सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। आज आपके आसपास का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। आज आपको अपने किसी प्रियजन की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वाहन सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। आज संपत्ति में भी इजाफा होगा। रात्रि का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ मनोविनोद में व्यतीत करेंगे। नौकरी में यदि आपके अधिकारियों से किसी बात पर बहस बाजी होती है, तो उसमें आपको क्रोध पर काबू रखना होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी नई डील के फाइनल होने से आश्चर्यचकित हो सकते हैं, लेकिन घर में जीवन साथी व संतान में से किसी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा व धन भी खर्च होगा। आज यदि किसी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो ध्यान देना होगा कि अपने मन को नियंत्रण में रखें व तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपका कोई मित्र  कोई जोखिम भरा कार्य करने की सलाह दे तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसमें भविष्य में आपको नुकसान ही होगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिसकी लंबे समय से तलाश थी। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से आपको संतोष होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति की चिंता भविष्य के लिए कम होगी। यदि आज परिवार के सदस्यों के बीच कोई वाद विवाद होता है, तो उसे बातचीत से ही सुलझा लें, लेकिन सायंकाल के समय कोई ऐसा समाचार सुनने को मिल सकता है, जो थोड़ा तनाव दे सकता है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन काफी सुखद व हर्षवर्धक रहेगा। व्यापारियों का काम धंधा मंदा चल रहा था, तो वह आज फिर तेजी पकड़ सकता है, जो आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी एग्जाम को दिया है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। नौकरी में आज सीनियर्स को जो भी आईडिया देंगे, वह उसे मानते नजर आएंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top