Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आप का दिन (09 अप्रैल 2021)

0


आज का राशिफल

दिनांक : 09 अप्रैल 2021, शुक्रवार


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम की अधिकता के चलते परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, इस वजह से परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग मिलता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्य क्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वह सायंकाल के समय स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर के लोगों में आपस में नोकझोंक हो सकती है, फिर भी दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने जा सकते हैं। उनके लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, उतना फल अवश्य मिलेगा और मन में सुकून का भाव रहेगा। धन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना पड़े, तो सोच लें कि वह धन वापस नहीं मिलेगा।विद्यार्थियों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।




मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। आज कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहें। फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी कुछ फरमाइश कर सकते हैं। सायंकाल के समय मित्रों के साथ मौज मस्ती व कुछ खाने पीने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। किसी वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में आज विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापारियों को भरपूर लाभ होगा। उनकी व्यवस्था की योजनाओं को बल मिलेगा, जिससे बिजनेस की गति दे सकेंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी। सायंकाल पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।




सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी और भौतिक सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा। कार्यालय में साथ कार्य करने वाले साथियों के कारण तनाव मिल सकता है, इसलिए परेशान ना हो। सायंकाल के समय वह समाप्त हो जाएगा। किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि वापस आना मुश्किल होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना होती दिख रही है। जीवन साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

  



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन कुछ उधेड़बुन में लगा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के बारे में भी आज सोच सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप आलस्य को छोड़ देंगे। परिवार में आज कुछ झड़प हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आपको उपहार मिल सकता है। मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, जिससे मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज संतान पर गर्व महसूस होगा।   



तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। अगर कार्य क्षेत्र में कोई झगड़ा होता है तो उससे बचने का प्रयास करना होगा और क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो आपके प्रमोशन में अड़चन आ सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है। उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन किसी भी बीमारी से पीड़ितों के लिए अच्छा रहेगा। उन्हें लाभ होने की उम्मीद है। अनावश्यक व्यय से बचना होगा। व्यवस्था में किए गए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आने से मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूर्ण रूप से निभाएंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यापार के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके व्यापार में नुकसान करा सकते हैं। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज लाभ होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे प्रसन्नता होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने में निवेश करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम रहेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान मिलने से लाभ होगा। किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार में सुख व समृद्धि आने से प्रसन्नता रहेगी। कुछ प्रियजनों से बात हो सकती है, जिससे मन में हर्ष रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका भविष्य में लाभ होगा। सायंकाल परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शासन-सत्ता से सहयोग मिलता दिख रहा है। पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक से कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, तभी भविष्य को संभाल पाएंगे। आज फालतू खर्चे से दूर रहने की जरूरत है। व्यापार के लिए कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जो उत्तम रहेंगी। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने के लिए मिलेगा।




मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम रहेगा। पुराने झगड़ों व झंझटों से मुक्ति मिलेगी और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी दिखेगी। किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, मित्रों से संबंधों में आज मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से मन हर्षित रहेगा। ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में कुछ नया करने की सोचेंगे, तो उसमें उत्तम सफलता मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। सायंकाल मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है, लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।



शुभ दिनांक : 9, 18, 27


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला


कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top