Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh, Dr. Dinesh Sharma Admitted to PGI : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पीजीआई में भर्ती

0

  • लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में पहले से भर्ती हैं दिनेश शर्मा की पत्नी


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। फाइल फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister of Up)डॉ. दिनेश शर्मा कोरोना वायरस (Covid-19)से संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर संजय गांधी पीजीआई के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


पीजीआई में कोविड आईसीयू में भर्ती


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को सांस लेने की तकलीफ होने पर पीजीआई के कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री का सीटी स्कैन कराया है। सीटी थोरेक्स से उनके फेफड़े की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। उनकी एक्सरे जांच कराई गई है। शरीर में संक्रमण के स्तर का पता लगाने के लिए खून का नमूना भी लिया गया है।


21 अप्रैल को दोनों हुए कोरोना पॉजिटिव


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं उनकी पत्नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा की 21 अप्रैल को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। कोरोना की पुष्टि के बाद से ही दोनों अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में थे। डॉ. दिनेश शर्मा ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी स्वयं ट्वीट करके दी थी।


पत्नी पहले से ही पीजीआई में हैं भर्ती


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की 53 वर्षीय पत्नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा 21 अप्रैल को ही कोरोना पॉजिटिव हुईं थीं। उन्हें सांस लेने की तकलीफ में संजय गांधी पीजीआई में पहले ही भर्ती कराया गया था। डॉ. जय लक्ष्मी लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर डॉ. दिनेश शर्मा को भर्ती कराया गया है। दोनों पति-पत्नी का पीजीआई में इलाज चल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top