Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन (29 मार्च 2021, सोमवार)

0


आज का राशिफल


दिनांक : 29 मार्च 2021 दिन : सोमवार



मेष(Arie) 

नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में लाभ देंगी। आज सावधानीपूर्वक वही कार्य करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और भरपूर लाभ हो। आज परिवार का कोई सदस्य कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आपकी बाछें खिल उठेंगी। व्यापार में लोगों के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। आज अपने व्यवसाय में प्रसन्नता का माहौल रखना होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए उत्तम उन्नति का है। मन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन संपत्ति के लिए किए गए कार्य भी उत्तम लाभदायक रहेंगे। व्यापार करने वालों को आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में नए सहयोगी भी बन सकते हैं, जो सफलता देंगे। आप का राजनीतिक क्षेत्र बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आप की वाहवाही होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।



मिथुन (Gemini)


नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह)

Eng calander month-May/June

 

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज संतान के किसी काम से भी खुशी होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह पूरा होता दिख रहा है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सायंकाल के समय पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे खुशी मिलेगी।



कर्क (Cancer)

नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

Eng calander month-June/July

 

आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। खाने-पीने से परहेज रखें। आज अपने माता-पिता से परिवार के कुछ मुद्दों पर सलाह मशविरा करेंगे, जिससे तनाव कम होगा। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी। आपके कुछ खर्चे अधिक रहेंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।



सिंह (Leo)


नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)

Eng calander month-July/Aug



आज का दिन परिवार में सुख समृद्धि का होगा। सायंकाल का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलने कूदने में व्यतीत करेंगे। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यापार में आज सहयोगियों के मदद की आवश्यकता होगी। सच्ची निष्ठा से किये कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपनी नौकरी और व्यवसाय में आज क्रोध पर काबू रखना होगा। अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, तभी कार्यों में सफलता मिलेगी।



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका परोपकार में मन लगेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रतिष्ठा होगी। भाई-बहनों से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। यदि संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं।



तुला (Libra) 


नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात कहेंगे। संतान से संबंधित कोई फैसला अपने पिताजी की सलाह से लेंगे, जो लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज प्रशंसा सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन बनेंगे। आपके भाई से कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन प्रेरणा लेकर आएगा। आज नौकरी व व्यवसाय में शत्रु प्रबल रहेंगे। आपके परिवार में सुख व समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह बिजनेस को बढ़ाने में सहायक होगी। आज भाई के स्वास्थ्य के लिए परेशान रहेंगे। यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

 

आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगा। आज अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप संतान के भविष्य से संबंधित कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में वाद-विवाद की स्थिति से बचाना होगा, नहीं तो यह झगड़ा कानूनी हो सकता है। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ होने की उम्मीद है।



मकर (Capricorn)


नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलकेगी। दोपहर तक आपको अपने रुके हुए सभी कार्यों को निपटाना होगा, नहीं तो आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आज सभी लोग खुश नजर आएंगे।


कुंभ (Aquarius)


नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

Eng calander month-Jan/Feb

 

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। किसी संम्पति में निवेश करना चाहते हो, तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। मित्र जनों से कोई उपहार की प्राप्ति हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। व्यापार व व्यवसाय के लिए यात्रा लाभदायक रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए आसपास की यात्राएं करनी पड़ेंगी।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके सभी मनोरथ सिद्ध होंगे। घर में जो भी विवाह योग्य सदस्य हैं, उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। सामाजिक वह धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस के लिए भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको शुभकामनाएं


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या मिलकर 2 होती है। आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।



शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।



Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top