Prarabdh Tips : नींद नहीं आती तो अपनाएं दादी मां के घरेलू नुस्खे

0

प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ


अगर नींद नहीं आती है। बिस्तर पर करवट बदलते रहते हैं। सुबह थकान एवं कमजोरी महसूस होती है। मन चिड़चिड़ा रहता है। बात-बात पर उग्र हो जाते हैं। इसे ही अनिद्रा कहते हैं। दादी नानी के इन नुस्खों को आजमा कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।


अनिद्रा के रोग में


तीन ग्राम तरबूज के सफ़ेद बीज पीस कर उसमें तीन ग्राम खसखस पीस कर मिला लें। इन दोनों के मिश्रित पाउडर का सुबह अथवा शाम को एक हफ्ते तक नियमित सेवान करें। छह ग्राम खसखस 250 ग्राम पानी में पीस करके अच्छी तरह से छान लें। उसमें 20-25 ग्राम मिश्री मिलाकर सुबह या शाम पियें। साथ ही मीठे सेब का मुरब्बा भी खाएं। रात को सोने से पहले गुनगुना दूध भी पी सकते हैं। रात को सोते समय ॐ का लम्बा उच्चारण 15 मिनट तक करें।


क्रोध से निजात के लिए


जिन्हें गुस्सा अधिक आता है। वह प्रतिदिन सुबह दो मीठे सेब खूब चबा-चबा कर खाएं। आराम मिलेगा।



Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top