Prarabdh Astro : आएं जाने कैसा रहेगा आज का दिन

0

मेष


आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा, जिससे परेशान होकर आपके सहयोगियों का मूड खराब हो सकता है। आप अपनी अच्छी वाणी और व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने मे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धन अधिक खर्च होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ तनाव रह सकता है। आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों को अपनी बात समझाने का मौका मिलेगा।


वृष 


आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी बिताएंगे। आज दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी संतान या आपके भाई बहन के भविष्य को लेकर हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ कार्य बहुत दिनों से अधूरे पड़े हैं, जो आज पूरे होने का समय है। ससुराल पक्ष से भी आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।


मिथुन


आप अपनी नौकरी में परिवर्तन का सोच रहे हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम है। आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। पिताजी के आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा से आज किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। विद्यार्थी साहित्य व कला के क्षेत्र में कैरियर बनाने का मन बना सकते हैं, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आज व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।


कर्क


आपको आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो शीघ्रता व भावुकता से ना ले, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपके सामने बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है, इसलिए कोई निर्णय लेना हो तो सोच समझ कर ही लें। आज अक्समात आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सायंकाल से लेकर रात तक आप देव दर्शन आदि यात्रा पर भी जा सकते हैं। जरूरतमंद की यथाशक्ति मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। यदि व्यवसाय के लिए योजनाएं चल रही है, तो उनको आज गति मिलेगी। आपकी राज्य मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपके पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, जिसके लिए भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।


सिंह


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खाने पीने पर नियंत्रण रखें। आपकी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज वृद्धि होगी और रुके कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है, इसलिए आप उनके साथ कहीं सैर सपाटे पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवन साथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।


कन्या


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में आपको राष्ट्रीय मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आपके पारिवारिक जीवन में कोई समस्या लंबे समय से चल रही है, वह आज समाप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन परिस्थितियों के कारण अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। परिवारिक जीवन में मंगल कार्य होने से परिवार के सभी सदस्य खुशी से झूम उठेंगे। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियों में मन लगाकर मेहनत करेंगे, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त होगी।


तुला


आज कार्यक्षेत्र में आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन आपकी वाणी आज विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज भागदौड़ अधिक करने से मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उनको आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और अपने व्यवसाय की नई योजनाएं भी बनाएंगे।


वृश्चिक


मामा पक्ष से आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज किसी मित्र से मुलाकात सारे बिगड़े कार्य बना देगी। आज शाम को आपके परिजनों से भेट होगी, लेकिन ध्यान रखें कि वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही धन सम्मान और यश कीर्ति में भी वृद्धि होगी। अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको विदेश गमन का भी मौका मिल सकता है, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा।


धनु


आज आप घर परिवार की वस्तु पर धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन कहीं फंस सकता है। राज्य संबंधित कार्यों में कोर्ट व कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। अंत में आपको सफलता ही मिलेगी। विरोधी प्रबल रहेंगे, लेकिन वह चाह कर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आपकी माता जी से आज आपकी थोड़ी झड़प हो सकती हैं, लेकिन बाद में उन्हें मनाने की कोशिश अवश्य करें।


मकर

आज आपको रसोई में कार्य करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके चोट चपेट में आने की आशंका दिख रही है। व्यवसाय के क्षेत्र में आज मन के अनुकूल लाभ के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि परिवर्तन की योजना बन रही है, तो आपको लाभ मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी वरिष्ठ की राय अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत कर सकते हैं। शाम का समय के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कुंभ


आज का दिन जीवनसाथी के लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। उनको शरीर के किसी हिस्से में दर्द की स्थिति पैदा होगी, जिससे आपको भागदौड़ व धन अधिक खर्च करना पड़ेगा, लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। धैर्य से काम लें और भगवान का स्मरण करें। जल्दी से जल्दी सब ठीक हो जाएगा। यदि कोई संपत्ति खरीदना बेचना चाहते हैं, तो पहले संपत्ति के सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद के योग बनते दिख रहे हैं। संतान आज धर्म-कर्म के कार्य में जुटी नजर आएगी।


मीन


आपके माता जी व पिता जी का आशिर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आपके जो कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप कोई घर व मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो उसे खरीदने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। आपके दांपत्य जीवन में आनंद आएगा। आपके व्यवसाय में तरक्की होगी, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। आज शाम के समय आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है। आप अपने पुराने मित्र के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।



आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्य प्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top