Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

01 नवम्बर, रविवार

विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


अयन - दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष  


प्रतिपदा तिथि रात्रि 10:49 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया


भरणी नक्षत्र रात्रि 08:57 बजे तक तत्पश्चात कृत्तिका


व्यतिपात योग 02 नवम्बर प्रातः 05:19 बजे तक तत्पश्चात वरीयान्


राहुकाल : शाम 04:37 बजे से शाम 06:03 बजे तक


सूर्योदय 06:42 बजे, सूर्यास्त 18:01 बजे 


दिशाशूल - पश्चिम दिशा में


व्रत पर्व विवरण 


विशेष : प्रतिपदा को कूष्माण्ड( कुम्हड़ा, पेठा) न खाएं, क्योंकि यह धन की हानि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

             

कार्तिक मास : महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है। कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना है। महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है। मरकर अक्षय सुख का भागी होता है। शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है। 

स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’ अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।  स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’ अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है। भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:।  इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।


कार्तिक मास में वर्जित 


ब्रह्माजी ने नारदजी को कहा : ‘कार्तिक मास में चावल, दालें, गाजर, बैंगन, लौकी और बासी अन्न नहीं खाना चाहिए। जिन फलों में बहुत बीज हों उनका भी त्याग करना चाहिए।

 

कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी 


प्रात: स्नान, दान, जप, व्रत, मौन, देव–दर्शन, गुरु–दर्शन, पूजन का अमिट पुण्य होता है। सुबह तुलसी का दर्शन सभी पापनाशक है। भूमि पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, दीपदान, तुलसीबन अथवा तुलसी के पौधे लगाना हितकारी है। भगवदगीता का पाठ करना तथा उसके अर्थ में अपने मन को लगाना चाहिए। ब्रह्माजी नारदजी को कहते हैं कि ‘ऐसे व्यक्ति के पुण्यों का वर्णन महिनों तक भी नहीं किया जा सकता। श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना भी विशेष लाभदायी है। ॐ नमो नारायणाय। इस महामंत्र का जो जितना अधिक जप करें, उसका उतना अधिक मंगल होता है। कम से कम 108 बार तो जप करना ही चाहिए। प्रात: उठकर कर दर्शन करें। ‘पुरुषार्थ से लक्ष्मी, यश, सफलता तो मिलती है पर परम पुरुषार्थ मेरे नारायण की प्राप्ति में सहायक हो’। इस भावना से हाथ देखें तो कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी होता है।


सूर्योदय के पूर्व स्नान अवश्य करें


कार्तिक मास में सूर्योदय के बाद स्नान करता है और अपने पुण्य का क्षय करता है। जो सूर्योदय के पहले स्नान करता है वह अपने रोग और पापों को नष्ट करता है | कार्तिक मास के स्नान से पापशमन होता है तथा प्रभुप्रीति और सुख–दुःख व अनुकूलता–प्रतिकूलता में सम रहने के सदगुण विकसित होते हैं | 


हम छोटे थे तब की बात है


हमारी माँ कार्तिक मास में सुबह स्नान करतीं। उसके बाद बहनें स्नान करतीं। फिर आस-पड़ोस की माताओं-बहनों के साथ मिलकर मंदिर में भजन करती थीं। घर पर भी भजन होते थे। सूर्योदय से पहले स्नान करने से पुण्यदायी ऊर्जा बनती है, पापनाशिनी मति आती है। कार्तिक मास का आप लोग भी फायदा उठाएं। 


तीन दिन में पूरे कार्तिक मास के पुण्यों की प्राप्ति


कार्तिक मास के सभी दिन अगर कोई प्रात: स्नान नहीं कर पाये तो उसे कार्तिक मास के अंतिम तीन दिन – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा  को 'ॐकार' का जप करते हुए सुबह सूर्योदय से तनिक पहले स्नान कर लेने से महिनेभर के कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति होने की बात कही गई है। 


आज का राशिफल


मेष : आज का दिन अच्छे समाचार सुनाएगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माँ जी से आपको सुख मिलेगा और धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।


वृष : आज के दिन खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार से दूर यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस के काम से जी चुराने के योग बन रहे हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग लव रिलेशनशिप में है, उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।


मिथुन : पैसे के मामले में आज आप लकी रहेंगे। लाभ होगा, मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में सफलता का दिन है। सुकून भरे पल बिताएंगे और विद्यार्थियाें का पढ़ाई में मन लगेगा। शादीशुदा को संतान को सुख मिलेगा। कलात्मक कार्य में हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे।


कर्क : आज का दिन ध्यानपूर्वक चलने के लिए है। कार्यक्षेत्र में काम पर फोकस करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। माता-पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें। प्रेम जीवन में कोई नई बात खुशी का कारण बनेगी।


सिंह : आज का दिन विद्यार्थियों के अनुकूल है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर है। दांपत्य जीवन में समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।


कन्या : व्यापार के प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। आपके काम में उम्मीदें जागेंगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। यात्राओं के लिए समय अनुकूल नहीं है। झगड़े से बचें। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।


तुला : कार्य में विलंब से दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। खर्चे पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।


वृश्चिक : आज का दिन फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी। प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन लगेगा। परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे। 


धनु : आज का दिन फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी। प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। काम में मन कम लगेगा। परिवार के प्रति ध्यान देंगे, काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।


मकर : निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार का सहयोग काम में मिलेगा। पेशेवर जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च अधिक रह सकते हैं। आवश्यक कार्यों पर खर्च से जेब पर बोझ पड़ेगा। जीवनसाथी और माँ जी के बीच तालमेल देखने को मिलेगा।


कुंभ : कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा, फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।


मीन : परिवार में समस्याएं आने पर ध्यान आकर्षित करेंगी। वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे और लाभ भी होगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जो प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top