Bihar Election Result : बिहार में एनडीए को बढ़त, फिर भी पटल सकती बाजी, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, 126 पर एनडीए व 107 पर महागठबंधन

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पटना


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही एनडीए बढ़त बनाए हुए है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालांकि तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ रही महागठबंधन भी 107 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव का विशेषज्ञों का कहना है कि मतगणना की गति धीमी है और टक्कर कांटे की है, इसलिए बाजी पटल सकती है।



राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्स में बाहर बैठे धूप सेंक रहे हैं। उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पिछड़ गए हैं।

लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पिछड़ गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर सीट से पिछड़ गए हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे हैं। शुरुआती रुझानों में 126 पर एनडीए और 107 पर महागठबंधन आगे है। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं।

पप्पू यादव मधेपुरा और राजद के अब्दुल बारी सिद्दकी पीछे हो गए हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला भी पिछड़ गए हैं। परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह आगे हैं। एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला है।


गोपालगंज में एनडीए आगे, पिछड़ा महागठबंधन


गोपालगंज की कुचायकोट सीट पर जेडीयू के पप्पू पांडेय लगातार आगे चल रहे हैं। पप्पू पांडेय को 12491 वोट मिले, रालोसपा की सुनीता को 11211 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के काली पांडेय को 5228 वोट मिले हैं। बैकुंठपुर में 11 राउंड की मतगणना सम्पन्न हो गई है।


भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी करीब 2300 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह से आगे चल रहे हैं। भोरे विधानसभा में जदयू के सुनील कुमार 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सुनील कुमार को 12259 वोट मिले हैं। महागठबंधन के माले प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 6963 वोट मिले हैं।


दोपहर 12:50 बजे


हसनपुर विस लालू के बेटे तेज प्रताप यादव 2265 मतों से आगे


समस्तीपुर के हसनपुर सीट से आठवें राउंड के मतों की गिनती में समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा में राजद के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 18867 मत मिले है। जदयू के राज कुमार राय पीछे चल रहे है। उन्हें अब तक कुल 16602 मत प्राप्त हुआ है।


दोपहर 12:30 बजे


भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर


बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। अबतक बीजेपी 75 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। जबकि राजद उम्‍मीदवार भी भी 60 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जदयू को अभी 50 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।



दोपहर 12:00 बजे


अररिया में कांटे का मुकाबला


अररिया में महागठबंधन और एनडीए में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। रानीगंज से राजद के अविनाश मंगलम सातवें राउंड में 18380 वोट के साथ लीड कर रहे हैं। वही अचमित ऋषिदेव 13114 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फारबिसगंज से विधा सागर केसरी पांचवे राउंड में 15542 वोट से पहले स्थान पर है वही जाकिर अनवर 13209 के साथ दूसरे स्थान पर है। अररिया से दूसरे राउंड में सगुप्ता अजीम 3292 वोट के साथ लीड कर रही है वही आबिदुर रहमान 1435 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है।


सिकटी से तीसरे राउंड में विजय मंडल 3534 वोट के साथ लीड कर रहे है वही शत्रुघ्न मंडल 1825 मत के साथ दूसरे स्थान पर है। नरपतगंज से तीसरे राउंड में अनिल कुमार यादव 7234 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है वही जय प्रकाश यादव 7684 के साथ लीड कर रहे है। जोकीहाट से रंजीत यादव 16650 वोट के साथ लीड कर रहे है वही सरफ़राज़ 6107 वोट से दूसरे स्थान पर है।


सुबह 11:40 बजे


बिहार चुनावों में नीतीश बड़ी जीत की ओर


बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। महागठबंधन की बढ़त लगातार घटती जा रही है। ताजा रुझानों में एनडीए 126 और महागठबंधन 107 सीटों पर आगे है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।


सुबह 11:30 बजे


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मतगणना में पिछड़े


जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव मधेपुरा से अपने चुनाव में पीछे हो गए हैं। सुबह 11 बजे तक हुई मतों की गिनती में पप्पू यादव जदयू की ओर से प्रत्याशी बनाए गए निखिल मंडल से पीछे चल रहे थे। मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने उतरे पप्पू यादव 2019 के पूर्व तक संसद के सदस्य हुआ करते थे। 2014 में उन्होंने राजद के सिंबल पर मधेपुरा सीट पर जीत हासिल की थी। 2015 में राजद से बागी तेवर अपनाते हुए पप्पू यादव ने खुद की जन अधिकार पार्टी बना ली। 2020 में पप्पू यादव ने मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने का फैसला लिया और मैदान में उतरे। पर यहां से उन्हें बढ़त मिलती नहीं दिखाई दे रही है। जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल से पप्पू काफी पीछे चल रहे हैं। हालांकि यह अब तक के रुझान ही हैं। परिणाम आना अभी शेष है।


सुबह 11:20 बजे


मधुबनी की 10 सीटों में 7 पर एनडीए का परचम


मधुबनी जिले की 10 सीटों में एनडीए सात और महागठबंधन तीन सीटों पर आगे। हरलाखी में जदयू के सुधांशु शेखर, बेनीपट्टी में पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, खजौली में भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद, बाबूबरही में जदयू की मीना कामत, बिस्फी में भाजपा के हरिभूषण ठाकुर बचोल, राजनगर (सु) में भाजपा के रामप्रीत पासवान, झंझारपुर में भाजपा के नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। मधुबनी में राजद के समीर महासेठ, लौकहा में राजद के भारत भूषण मंडल और फुलपरास में कांग्रेस के कृपानाथ पाठक आगे चल रहे हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय लौकहा में पीछे चल रहे हैं।


सुबह 11:10 बजे


बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघन के बेटे लव सिन्हा पीछे


कांग्रेस नेता और बॉलीवुड सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है। उनके बेटे कांग्रेस उम्‍मीदवार लव सिन्‍हा लगातार पीछे चल रहे हैं। पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी नितीन नवीन लगातार उनपर बढ़त बनाए हुए हैं।


सुबह 11:00 बजे


बिहार की 243 सीटों के नतीजे आज हो रहे जारी


बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो गए हैं। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे।


सुबह 10:50 बजे


रांची के रिम्स रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे लालू यादव


रांची के रिम्स में गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार चुनाव के नतीजों से इतर लॉन में धूप सेंकते रहे। राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले लालू के बारे में कहा जाता है कि वे हवा का रुख भांपने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में महागठबंधन की जीत-हार को खास तवज्जो नहीं देते हुए वे अपनी दिनचर्या में रमे हैं।


सुबह 10:40 बजे


पटना में राजनीतिक दलों के मुख्यालयों में सुरक्षा हुई सख्त


मतगणना को लेकर पुलिस ने सभी राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था देररात से ही बढ़ा दी है। पटना स्थित पार्टी मुख्यालयों के अलावा जिलों के कार्यालय पर भी एक-एक मजिस्ट्रेट और दस-दस जवानों को तैनात कर दिया था। जो वहां की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार वाहनों की जांच के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।



सुबह 10:30 बजे


भोजपुर की 7 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे


बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान भोजपुर जिले के सभी सातों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 192-संदेश विधानसभा में 1648 मत से महागठबंधन की किरण देवी आगे चल रही हैं। किरण देवी को 2156 विजेंद्र यादव को 506 एवं श्वेता सिंह को 1186 मत मिले। 193-बड़हरा विधानसभा में महागठबंधन के सरोज यादव 3305 वोट से आगे है। सरोज यादव को 4137 एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह को 832 मत मिले। वही 195-अगिआंव विधानसभा (सू) के महागठबंधन के मनोज मंजिल 1204 वोट से आगे हैं। मनोज मंजिल को 2498, प्रभुनाथ राम को 1294 मत मिले। 197-जगदीशपुर विधानसभा में 2245 से महागठबंधन के रामविशून सिंह लोहिया आगे चल रहे हैं। 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी 2531 वोट से आगे चल रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments