Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

31 अक्टूबर, शनिवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


सूर्योदय 06:41 बजे, सूर्यास्त 18:02 बजे तक


अयन : दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, अश्विन मास, शुक्ल पक्ष


पूर्णिमा तिथि रात्रि 08:18 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा


अश्विनी नक्षत्र शाम 05:58 बजे तक तत्पश्चात भरणी


सिद्धि योग 01 नवम्बर प्रातः 04:27 बजे तक तत्पश्चात व्यतिपात


राहुकाल सुबह 09:32 बजे से सुबह 10:57 बजे तक


दिशाशूल - पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु), नवान्न पूर्णिमा, कार्तिक स्नानारम्भ


कार्तिक मास में स्नान की महिमा


कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है।


व्यतिपात योग


व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान सूर्य नारायण प्रसन्न होकर कृपा करते हैं। व्यतिपात योग में कुछ भी करने पर उसका एक लाख गुना फल मिलता है। वाराह पुराण में व्यतिपात योग की महिमा का जिक्र किया गया है।


क्या है व्यतिपात योग

देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्रदेव की गलत नजर थी। इस कारण से सूर्य देव उससे नाराज थे। उन्होंने चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैंने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया। सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई। गुरुदेव के लिए आदर, प्रेम व श्रद्धा कैसे होना चाहिए। अपने गुरुदेव की याद कर सूर्यदेव की आँखों से आँसु बहने लगे, उस समय को ही व्यतिपात योग कहते हैं। वाराह पुराण में उस समय किए गए जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई गई है।

विशेष 01 नवम्बर 2020 रविवार को प्रातः 04:28 बजे से 02 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 05:19 तक (यानी 01 नवम्बर, रविवार को पूरा दिन) व्यतीपात योग है।


कार्तिक मास


स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है। ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : 1.36-37)


नवंबर में गृह प्रवेश करना शुभ माना जाता है। कार्तिक में पहली शुभ तिथि 16 नवंबर को पड़ रही है। यहां जानिए अन्य मुहूर्त के बारे में :


16 नवंबर 2020, सोमवार, प्रात: 06:44:53 बजे से अपराह्न 14:37:36 बजे तक


19 नवंबर 2020, गुरुवार, प्रात: 09:38:45 बजे से सायं 22:00:59 बजे तक


25 नवंबर 2020, बुधवार, प्रात: 06:52:04 बजे से 29:12:12 बजे तक


30 नवंबर 2020,सोमवार, अपराह्न 15:01:21 से 30:56:00 बजे तक



गृह प्रवेश कब करें, कब नहीं


1. सबसे पहले गृह प्रवेश के लिए दिन, तिथि, वार एवं नक्षत्र को ध्यान में रखते हुए, गृह प्रवेश की तिथि और समय का निर्धारण किया जाता है। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान जरुर रखें। विद्वान ब्राह्मण की सहायता से विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कर गृह प्रवेश का पूजन करें।


2. माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए सही समय है। आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष इसके लिहाज से शुभ नहीं माने गए हैं।


3. मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं करते। विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार के दिन भी गृह प्रवेश वर्जित है। सप्ताह के बाकि दिनों में से किसी भी दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है। अमावस्या व पूर्णिमा को छोड़कर शुक्लपक्ष 2, 3, 5, 7, 10, 11, 12 और 13 तिथियां प्रवेश के लिए शुभ हैं।


4. पूजन सामग्री- कलश, नारियल, दीपक, फूल शुद्ध जल, कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, धूपबत्ती, पांच शुभ मांगलिक वस्तुएं, आम या अशोक के पत्ते, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध आदि।

5. मंगल कलश के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

6. घर को बंदनवार, रंगोली, फूलों से सजाना चाहिए।

7. मंगल कलश में शुद्ध जल भरकर उसमें आम या अशोक के आठ पत्तों के बीच नारियल रखें।


8. कलश व नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।

9. नए घर में प्रवेश के समय घर के स्वामी और स्वामिनी को पांच मांगलिक वस्तुएं नारियल, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध अपने साथ लेकर नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

10. भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख, श्री यंत्र को गृह प्रवेश वाले दिन घर में ले जाना चाहिए।

11. मंगल गीतों के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

12. पुरुष पहले दाहिना पैर तथा स्त्री बांया पैर बढ़ा कर नए घर में प्रवेश करें।

13. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए गणेश जी के मंत्रों के साथ घर के ईशान कोण में या फिर पूजा घर में कलश की स्थापना करें।


14. रसोई घर में भी पूजा करनी चाहिये। चूल्हे, पानी रखने के स्थान और स्टोर आदि में धूप, दीपक के साथ कुमकुम, हल्दी, चावल आदि से पूजन कर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए।

15. रसोई में पहले दिन गुड़ व हरी सब्जियां रखना शुभ माना जाता है।

16. चूल्हे को जलाकर सबसे पहले उस पर दूध उफानना चाहिए।

17. मिष्ठान बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए।

18. घर में बने भोजन से सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं।

19. गौ माता, कौआ, कुत्ता, चींटी आदि के निमित्त भोजन निकाल कर रखें।

20. ब्राह्मण को भोजन कराएं या फिर किसी गरीब भूखे आदमी को भोजन करा दें। इससे घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है व हर प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं।


आज का राशिफल


मेष : आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। पैर में चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी के पल का आनंद लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। महिलाओं से किसी प्रकार का गलत व्यवहार करना नुकसानदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में आज सशक्त नजर आएंगे।


वृष : आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आय अच्छी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव होने से कार्यशैली पर पड़ेगा। काम के सिलसिले में प्रयास अधिक और लाभ कम होगा। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें।


मिथुन : आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके पास पैसा आएगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही नुकसानदायक हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में क्रिएटिव सोच रखकर आगे बढ़ेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको लगेगा कि आपका ध्यान भटक रहा है।


कर्क : भाग्य का साथ मिलेगा। धैर्य रखें, किसी प्रॉपर्टी के लिए बात चल है, वह खरीदने में सफल होंगे। काम पर मन लगाएं, सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोग गृहस्थी को लेकर संतुष्ट रहेंगे। ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है, जिसमें आपको जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका प्रिय कहीं दूर घूमने की जिद पकड़ सकता है। दोस्तों से बातचीत होगी। मिलने जुलने का प्लान बन सकता है।


सिंह : सेहत अच्छी रहने से आपमें कॉन्फिडेंस होगा। हर चुनौती को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में दिन खूबसूरत रहेगा। छोटी-छोटी ट्रिक लगाकर अपने काम को कम समय में पूरा करे दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे। नदी किनारे या जल से संबंधित जगह पर घूमने जाना अच्छा लगेगा। शादीशुदा लोग जीवन साथी के बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय आज धार्मिक बातें करेगा।


कन्या : आपने बहुत दिमागी काम किया है, जिसकी वजह से मानसिक थकान महसूस करेंगे। पैसों को लेकर सोचने की प्रवृत्ति कम करें। परिवार के बारे में भी सोचें। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन के तनाव को कम करने की कोशिश में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती दूरी से परेशान रहेंगे। जहां काम करते हैं, वहां आपको सफलता मिलेगी। बैंक में कुछ पैसा जमा कराने भी जा सकते हैं।


तुला : सेहत के प्रति उदासीन रवैया नुकसानदेह होगा। खानपान पर ध्यान दें। किसी से कड़वी बातें ना करें, जिससे आपके संबंध बिगड़ें। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को लेकर खुश नजर आएंगे। जीवन साथी में दिल लगेगा और आपस में मन की बातें होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे। अपने प्रिय को कोई नई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस आपको बहुत आगे रखेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे।


वृश्चिक : आज का दिन प्रेम जीवन के लिए निर्णायक हो सकता है। कोई फैसला लेने से पहले दूसरे की अच्छी बातों के बारे में सोचें। प्रेम जीवन आसान नहीं होता। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश रहेंगे। जीवन साथी के मन में आपके लिए कुछ करने की इच्छा जागेगी, जो आपको पसंद आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार में पूजा-पाठ और किसी के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। काम को लेकर व्यस्त रहेंगे।


धनु : खुद पर कॉन्फिडेंस रखने से आज आप बहुत कामों को आसानी से सुलझा पाएंगे। लोग आपके पास सलाह लेने आएंगे। आपकी सलाह उन्हें बहुत पसंद आएगी। काम में मजबूती से डटे रहने से आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता मिलने के योग हैं। शादीशुदा लोग आज कुछ नया प्रोग्राम बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश और रोमांटिक नजर आएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। पूरी नींद लेना जरूरी।


मकर : खुश नजर आएंगे, लेकिन परिवार के छोटे सदस्यों को समस्या हो सकती है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। अपनी मर्जी से विशेष प्यार दिखाएंगे और उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से प्रफुल्लित नजर आएंगे। जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभा कर दिल में जगह बनाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय की अजीबोगरीब डिमांड सुनकर थोड़े आश्चर्यचकित हो सकते हैं।


कुंभ : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप त्योहारी खरीदारी करने में व्यस्त हो सकते हैं। आज के दिन लोहे और चमड़े की चीजें ना खरीदें, परिवार में अशांति हो सकती है। किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति बन सकती है। अपने मुंह से किसी को बुरा ना बोलें। शादीशुदा गृहस्थ जीवन को और बढ़िया बनाने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के परिवार वालों से मिलकर उन्हें दिल का हाल सुनाएंगे।


मीन : आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी रहेगी और नई आय की संभावना से बड़े उत्साहित नजर आएंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ने से आप बिजनेस में भी रिस्क लेंगे। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से दिन सामान्य है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में प्रेम के अंकुर फूटते देख खुश होंगे। प्रेम जीवन में प्रिय के सामान्य व्यवहार से कंफ्यूज होंगे। ऐसे में प्रिय से खुलकर बात करनी चाहिए। कॉन्फिडेंस नजर आएगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top