15 अक्टूबर, गुरुवार
विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942सूर्योदय 06:35 बजे, सूर्यास्त 18:12 बजे
अयन - दक्षिणायन, ऋतु - शरद
मास - अधिक अश्विन, पक्ष - कृष्ण
तिथि - त्रयोदशी सुबह 08:33 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 05:58 बजे तक तत्पश्चात हस्त
योग - ब्रह्म सुबह 10:21 बजे तक तत्पश्चात इन्द्र
राहुकाल - दोपहर 01:51 बजे से शाम 03:17 बजे तक
दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी क्षय तिथि
विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए 16 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को अमावस्या है। घर में हर अमावस्य अगर घर से बरकत जा रही है या आपको निगेटिव एनर्जी दिख रही है या परिवार में कलह रहती है तो कपूर और फिटकरी को पीस के गौझारण (गौमूत्र) मिलाकर रोज़ सुबह शाम घर में पोछा लगाएं। पूजन के बाद गंगाजल छिड़कने से से चमत्कारिक परिवर्तन दिखेगा। अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है। (विष्णु पुराण)
धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए : हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें। सामग्री : काले तिल, जौ, चावल, गाय का घी, चंदन पाउडर, गूगल, गुड़, देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
विधि : गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त आठ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं को एक-एक आहुति दें।
आहुति मंत्र
1. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
2. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
3. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
4. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
5. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः
पंचक
25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक
21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक
एकादशी
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
प्रदोष
28 अक्टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
मेष : आज अच्छे मूड में नजर आएंगे। इन्वेस्टमेंट से दूर रहना हितकर रहेगा, नहीं तो पैसे की हानि हो सकती है। ज्यादा पैसे के चक्कर में परिवार की उपेक्षा करना नुकसानदायक रहेगा। काम को लेकर स्थितियां अच्छी होंगी और आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। ऐसा काम करने में सफलता मिलेगी जिससे आपको नाम मिलेगा। निजी जीवन को लेकर काफी संतुष्ट नजर आएंगे।
वृष : संतान को लेकर थोड़ी समस्या आ सकती है। उनका किसी से ऐसा झगड़ा हो सकता है, जो आपको परेशानी में डाले। घर की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। घर में साफ सफाई पर ध्यान देंगे। घरेलू उपयोग का सामान खरीद कर लाएंगे। आय को लेकर स्थिति बढ़िया रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मन करेगा। काम को लेकर स्थितियां अच्छी रहेंगी।
मिथुन : माता और पिता से संबंधित कोई बात आपका ध्यान आकर्षित करेगी। उनकी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। आपके काम की तारीफ होगी। ऐसे लोग भी तारीफ करेंगे, जिनसे आपने कभी उम्मीद नहीं की होगी। घरेलू जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और सुखद समाचार मिलेगा।
कर्क : भावुकता में बहकर कोई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बेहद सावधानी से ही कोई बड़ा काम हाथ में लें। इन्वेस्टमेंट के नजरिए से दिनमान बहुत ही सामान्य है, इसलिए कोशिश करें कि आज कुछ नया निवेश ना करें। आज आपके पास अपनी इनकम को बढ़ाने की कोई अपॉर्चुनिटी आ सकती है, उसे हाथ से ना जाने दें। काम को लेकर स्थितियां सफल रहेंगी और आपका कहीं स्थानांतरण भी हो सकता है।
सिंह : सबके लिए मन में प्यार उमड़ेगा। अपने काम को कम से कम समय में निपटा कर कुछ जरूरी पुराने कामों को पूरा करेंगे। घर में किसी सरकारी काम को लेकर बातचीत प्रबलता से होगी और आपका मन आज घर में नहीं लगेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आप को सुकून देगा और आपका प्रिय आपके दिल के बहुत करीब आएगा। सेहत का बेहद ध्यान रखें क्योंकि यह समय किसी रोग का संकेत दे रहा है। सावधानी में ही बचाव है।
कन्या : परिवार में पूजा पाठ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू होंगी। जीवनसाथी की तरफ से मानसिक तनाव मिलेगा। उनकी कोई बात पूरी न होने से गुस्सा सातवें आसमान पर जा सकता है। आज काफी खर्च करेंगे। शॉपिंग पर जाना आपकी मजबूरी होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की स्थिति से संतुष्ट नजर आएंगे। काम को लेकर आज का दिन प्रयास करने की ओर इशारा करता है।
तुला : जीवन में संतुलन आपको पसंद है और आज इसमें आप कामयाब रहेंगे। निजी जीवन हो या पेशेवर जीवन, दोनों में ही संतुलन आपके बहुत काम आएगा। दांपत्य जीवन को लेकर सजग रहेंगे, जो कुछ चुनौतियां चली आ रही थीं, आज उनसे काफी हद तक आपको छुटकारा मिलेगा और आपसी संबंध विकसित होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में बढ़ते हुए रोमांस से काफी खुश होंगे और आप अपने प्रिय के दिल की हर बात जानने की कोशिश करेंगे। काम को लेकर स्थितियां आपको ट्रैवलिंग कराएंगी। खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें।
वृश्चिक : बॉस से झगड़ा न करें, इसमें ही भलाई है। आज की स्थितियां बहुत सावधानी से काम करने की ओर इशारा करती हैं। सावधानी हटी व परेशानी शुरू, इसलिए सतर्क रहें। आलस से दूर रहेंगे तो अच्छा होगा। किसी के विवाह की बात पक्की होने से मन में उत्साह रहेगी। निजी जीवन को लेकर आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है, इसलिए किसी भी रिश्ते में ज्यादा वाद विवाद को महत्व न दें।
धनु : जीवन में लक्ष्य हो तो उसे पाना बहुत आसान होता है। आज किसी खास उद्देश्य के लिए पूरा दिन लगा देंगे। शाम तक सफलता मिलेगी। काम को लेकर स्थितियां उलझन से भरी रहेंगी। सही काम करना थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा निजी जीवन आज आपको खुशी के साथ साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे लेकिन नींद की कमी रहेगी।
मकर : आज यात्रा करना अच्छा नहीं है, इसलिए इसे टालने का प्रयास करें। अगर जाना पड़े तो पूरी तैयारी के साथ जाएं क्योंकि आज आपका सामान खो सकता है। आज आप आत्मबल से परिपूर्ण रहेंगे। इसी वजह से कामों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन भी आज सामंजस्य पूर्ण रहेगा।
कुंभ : आज का दिन अच्छा तो नहीं कहा जा सकता लेकिन शाम तक स्थितियां ठीक हो जाएंगी। काम का दबाव रहेगा। इसलिए अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण कर लें। हल्के खर्चे रहेंगे। परिवार में संपत्ति से संबंधित कोई विवाद जन्म ले सकता है। कोशिश करें कि आप उसका हिस्सा ना बनें। वैवाहिक जीवन की स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी। प्रेम जीवन में आज का दिन सुख देगा। अपने प्रिय के साथ लंबी यात्रा का प्लान बनाएंगे।
मीन : दांपत्य जीवन को लेकर तनाव की स्थितियां बनी थीं लेकिन कोई घबराने वाली बात नहीं है। जमीन जायदाद और प्रॉपर्टी से संबंधित मामले आज आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। नौकरी में अच्छे काम के लिए सम्मानित किए जा सकते हैं। निजी जीवन को लेकर उदास हो सकते हैं। आज एक बात आपको खुशी देगी, पिता से आपको कोई काम की बात सीखने को मिलेगी।
जिनका आज जन्मदिन, उन्हें शुभकामनाएं
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know