Important News:बेरोजगार हुए ग्राम सेवकोंके लिए बड़ा एतिहासिक निर्णय -उत्तरप्रदेश सरकार

  • 700 ग्राम रोजगार सेवक लाभान्वित होंगे

file photo
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

बेरोजगार हुए ग्राम रोजगार सेवकों का पंचायतों में समायोजन करने का योगी सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया। अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास विभाग मनोज कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है ।वह सभी ग्राम रोजगार सेवक जो शहरीकरण के कारण
बेरोजगार हुए थे उन्हें पंचायतों मे समायोजन करा जाएगा।

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह ने आदेश जारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

उत्तरप्रदेश में नगर निगम ,नगर निकाय में विलीन हो गई 700 ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवक दरअसल में बेरोजगार हो गए थे। जिनके दुख दर्द को समझते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार हुए ग्राम रोजगार सेवकों को पुनः उनके पद पर रिक्त पंचायतों में समायोजित करने का फैसला लिया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा,यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं ।इससे प्रदेश के 700 ग्राम पंचायतों के ग्रामरोजगार सेवक लाभान्वित होंगे।

Post a Comment

0 Comments