- प्रीति सूदन के सेवानिवृत होने के बाद संभाला कार्यभार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिव का पदभार शुक्रवार को संभाल लिया। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता में राजेश भूषण नजर आते थे। अभी तक वह स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) का दायित्व निभा रहे थे। प्रीति सूदन के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। प्रीति सूदन 30 अप्रैल को ही सेवानिवृत्त हो गई थीं, लेकिन कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए उनका कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया था।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know