ब्रेकिंग : कानपुर के प्रमुख उद्योगपति यदुपति सिंहानिया का सिंगापुर में निधन

यदुपति सिंहानिया की फाइल फोटो। सौ. सोशल मीडिया 

प्रारब्ध न्यूज डेस्क

कानपुर शहर के प्रमुख उद्योगपति यदुपति सिंहानिया का गुरुवार सुबह सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया। उनकी तबियत खराब होने की वजह से लंबे समय से वहां अपना इलाज करा रहे थे। जिस समय उन्होंने अंतिम सांस ली, उस समय उनके साथ मां सुशीला सिंहानिया व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

यदुपति सिंहानिया इस समय जेके समूह के जेके सीमेंट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। उनकी लंबे समय से तबियत खराब चल रही थी। उनका सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार सुबह ग्यारह बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो साल पहले उन्हें सीमेंट के क्षेत्र में बेस्ट सीईओ का अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने देश के शीर्ष 100 सीईओ में 28वां स्थान हासिल किया था। उन्हाेंने वर्ष 2004 में जेके सीमेंट के सीईओ का कार्यभार संभाला था। उन्होंने कंपनी के लिए 20 बिलियन डालर का लक्ष्य तय किया था जो वर्ष 2023 तक पूरा करना था।


Post a Comment

0 Comments