वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने गाड़ियों के विशाल काफिले और समर्थकों के हुजूम के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, वाराणसी/गाजीपुर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए वाराणसी खंड से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सोमवार को मुहम्मदाबाद से गाड़ियों के भारी काफिले और सैकड़ों समर्थकों के साथ निकले राय ने वाराणसी कचहरी पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।
कचहरी परिसर पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, जिससे परिसर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।
पुरानी पेंशन और वित्तविहीन शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया और समर्थकों को संबोधित करते हुए चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि उनकी यह लड़ाई व्यवस्था में उपेक्षित तबके के सम्मान और अधिकारों की है। वे पिछले 20 महीनों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने दोहराया कि वे हमेशा से
- वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और सेवा सुरक्षा,
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली
- निजी क्षेत्र में कार्यरत स्नातकों के हितों एवं रोजगार सुरक्षा
- शिक्षकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर आवाज उठाते रहेंगे
जमीनी पकड़ से दिलचस्प हुआ चुनावी मुकाबला
क्षेत्र में पिछले कई महीनों की निरंतर सक्रियता और जमीनी पकड़ के कारण इस बार वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार नजर आ रहे हैं। शिक्षकों और युवाओं का यह भारी हुजूम चौधरी दिनेश चंद्र राय की मजबूत दावेदारी का स्पष्ट संकेत दे रहा है।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know