UP Congress; वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष में न्याय की जीत, BJP का सच आ चुका है सामने: आराधना मिश्रा 'मोना'

UP कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने जेल भेजे गए कांग्रेस नेताओं की जमानत को न्याय की जीत बताया। उन्होंने BJP पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी का पर्दाफाश सच साबित हुआ।

वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष में न्याय की जीत: UP Congress अध्यक्ष आराधना मिश्रा "मोना" | Legal Victory

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष आराधना मिश्रा "मोना" ने वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार द्वारा जेल भेजे गए पार्टी नेताओं की जमानत को "न्याय की जीत" करार दिया है।

हाल ही में रिहा हुए नेताओं में निवर्तमान प्रदेश महासचिव अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, राजेश कुमार, मनोज गौड़, राजेश गौतम उर्फ राजा गौतम और पंकज चौधरी शामिल हैं।

"जनता समझ चुकी है वोट चोरी का सच"

जारिया बयान में आराधना मिश्रा "मोना" ने केंद्र और प्रदेश की सत्ताधारी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:

"भाजपा द्वारा की जा रही देश के लोगों की वोट चोरी अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है। राहुल गांधी जी ने बहुत पहले ही इस सच का पर्दाफाश कर दिया था। अब जनता को यह भली-भांति समझ आ चुका है कि भाजपा जनता के वोटों से नहीं, बल्कि जनादेश की चोरी करके चुनाव जीत रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे ज्ञानेश कुमार जैसे अधिकारियों ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस धोखाधड़ी और वोट चोरी के खिलाफ किसी भी सूरत में शांत नहीं बैठेगी।

संगठन और विधि विभाग का जताया आभार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने  विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि आराधना मिश्रा "मोना" ने जेल गए नेताओं को कानूनी राहत दिलाने में निभाई गई भूमिका के लिए कांग्रेस विधि विभाग (Legal Cell), स्थानीय संगठन तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments