कानपुर के निराला नगर में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने घरेलू विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रीजेंसी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी।

डॉ. संदीप सिंह। फाइल फोटो : इंटरनेट मीडिया
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर देहात में तैनात एक सरकारी डॉक्टर ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देर रात कमरे में खुद को मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, निराला नगर स्थित ब्लासम अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर संदीप सिंह (सरकारी चिकित्सक) का रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी कंचन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद डॉक्टर संदीप गुस्से में अपने कमरे में चले गए और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
गोली की तेज आवाज सुनते ही पत्नी कंचन भागकर कमरे में पहुंचीं, जहां डॉक्टर संदीप फर्श पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्हें तुरंत रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक कलह और आपसी विवाद का नजर आ रहा है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
तीन साल पहले हुई थी दूसरी शादी
बताया जा रहा है कि डॉक्टर संदीप सिंह और कंचन की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। कंचन की यह दूसरी शादी थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। डॉक्टर संदीप और उनकी पत्नी परिवार से अलग एक किराए के फ्लैट में रह रहे थे। अचानक उठाए गए इस खौफनाक कदम से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know