Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक : 01 अक्टूबर 2026, दिन : गुरुवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ रंग: लाल | 

शुभ अंक: 9 


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


चंद्रमा आपकी ही राशि में संचार कर रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न और मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद | 

शुभ अंक: 6 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा | 

शुभ अंक: 5 


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शुभ है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। मित्रों और वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: पीला | 

शुभ अंक: 2 


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


करियर और व्यावसायिक जीवन में प्रगति होगी। आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी और अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी | 

शुभ अंक: 1 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।

​शुभ रंग: धानी | 

शुभ अंक: 7 


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। वाहन चलाते समय और लेन-देन में सतर्कता बरतें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। योग व ध्यान का सहारा लें।

शुभ रंग: गुलाबी | 

लशुभ अंक: 6 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पार्टनरशिप में किए जा रहे कामों में सफलता और मुनाफा मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने या योजना बनाने के लिए अनुकूल समय है।

शुभ रंग: गहरा लाल | 

शुभ अंक: 8 


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


विरोधी और प्रतिस्पर्धी शांत रहेंगे। कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। अपनी मेहनत के बल पर कार्यों को पूरा करेंगे।

शुभ रंग: पीला | 

शुभ अंक: 3 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


विद्यार्थियों और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। लव लाइफ में ताजगी बनी रहेगी। आय में वृद्धि के नए विचार आ सकते हैं।

शुभ रंग: नीला | 

शुभ अंक: 4 



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण बनाए रखें।

​शुभ रंग: आसमानी | 

शुभ अंक: 8 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आपका पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की लाभदायक यात्रा हो सकती है। संवाद कौशल से काम निकलवा लेंगे।

शुभ रंग: सुनहरा 

शुभ अंक: 3 


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त करने तथा कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए ये आसान उपाय करें।

​केसर या हल्दी का तिलक: आज के दिन माथे, नाभि और गर्दन पर हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाएं। इससे मानसिक शांति और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

चने की दाल व गुड़ का दान: किसी मंदिर में या जरूरतमंद व्यक्ति को चने की दाल, गुड़, पीले वस्त्र अथवा हल्दी का दान करें।

​केले के वृक्ष का पूजन: जल में थोड़ा सा गुड़ और हल्दी मिलाकर केले के पौधे पर अर्पित करें और धूप-दीप जलाकर परिक्रमा करें। (ध्यान रखें: गुरुवार को केला न खाएं।

पीले रंग का प्रयोग: आज पीले रंग के वस्त्र धारण करना और भोजन में चने की दाल या बेसन से बनी चीजों का प्रयोग करना बेहद शुभ माना जाता है।

बड़ों व गुरुओं का आशीर्वाद: अपने माता-पिता, गुरुओं और वयोवृद्ध लोगों का सम्मान करें तथा उनका आशीर्वाद लें।

Post a Comment

0 Comments