प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, कानपुर
वाराणसी में आयोजित 43वें वार्षिक अधिवेशन में चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन लखनऊ/कानपुर एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API), उत्तर प्रदेश चैप्टर का 43वां वार्षिक अधिवेशन UP APICON 2026, 27 सितंबर को वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के परास्नातक छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों और फिजिशियनों ने प्रतिभाग किया।
प्रो. ऋचा गिरि अध्यक्ष व डॉ. एसके गौतम उपाध्यक्ष मनोनीत
API उत्तर प्रदेश चैप्टर की कार्यकारिणी समिति ने डॉ. ऋचा गिरि को अध्यक्ष तथा डॉ. एस.के. गौतम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं डॉ. सौरव अग्रवाल को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया।
अधिवेशन के दौरान डॉ. ऋचा गिरि एवं डॉ. एस.के. गौतम को सर्वाधिक सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, पिछले वर्ष आयोजित UP APICON 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी दोनों चिकित्सकों को API के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
BHU के कुलपति ने किया अधिवेशन का उद्घाटन
UP APICON 2026 का उद्घाटन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरसिंह मल्लू तथा IMS के निदेशक डॉ. एस.एन. शंखवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
GSVM मेडिकल कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
अधिवेशन में GSVM मेडिकल कॉलेज, कानपुर के मेडिसिन विभाग के परास्नातक छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 7 पदक अपने नाम किए। इनमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
SN Gupta Award – Paper Presentation
स्वर्ण पदक- डॉ. इकराम
रजत पदक- डॉ. अविनाश
NN Gupta Award – Paper Presentation
स्वर्ण पदक- डॉ. रोहित कुमार गुप्ता
कांस्य पदक- डॉ. दीपांशी कुरेल
GP Elhence Quiz
स्वर्ण पदक- डॉ. कौशल किशोर सिंह
कांस्य पदक- डॉ. एफा खान
Deeptanshu Vedant Gupta PG Quiz
रजत पदक- डॉ. शरद कोटरीवाला
संस्थान का बढ़ाया गौरव
UP APICON 2026 में GSVM मेडिकल कॉलेज के प्रतिभागियों द्वारा हासिल किए गए 7 पदक—3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य ने संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।
GSVM मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know