Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :12 अप्रैल 2026, दिन : रविवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कारोबार में तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं। नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, इसलिए खुद पर भरोसा बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए सुबह या शाम टहलना फायदेमंद रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।अचानक से मेडिकल खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा और तनाव महसूस हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज के दिन आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खासकर खानपान पर ध्यान दें।ऑयली फूड से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। दिन को संतुलित तरीके से बिताएं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहेगा।मन में शांति बनी रहेगी, लेकिन शिक्षा या करियर से जुड़े कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिससे सकारात्मक माहौल बनेगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज के दिन धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। व्यापार में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें और सोच-समझकर कदम उठाएं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। भाइयों के सहयोग से नया व्यापार शुरू करने का विचार सफल हो सकता है। तनाव से दूर रहना आपके लिए जरूरी है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। विवादों से दूर रहें और किसी भी बहस में न पड़ें।मन में निराशा और असंतोष के भाव आ सकते हैं, लेकिन नौकरी में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, लेकिन कार्यभार भी बढ़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आध्यात्मिक शांति मिलेगी। हालांकि फालतू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें।स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां थोड़ी बनी रह सकती हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan



आज के दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। घर की सुविधाओं और वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आवश्यक होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। लग्जरी चीजों पर बेफिजूल खर्च से बचें।क्रोध पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज एक दिन संतुलित रहेगा।अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में सुधार होगा।जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आय में सुधार होगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments