Navayuga Kanya Mahavidyalaya लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दिव्यांशी को 'मिस फेयरवेल' चुना गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
लखनऊ के प्रतिष्ठित नवयुग कन्या महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विदाई की कसक और भविष्य के सपनों का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्राओं ने गीत, नृत्य और संवाद के माध्यम से अपने तीन वर्षों के शैक्षणिक सफर को याद किया।
सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का भव्य आगाह
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। छात्रा मुस्कान मिश्रा ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना एवं दीप स्तुति प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मुस्कान मिश्रा और अरुंधति की जोड़ी ने किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में छात्राओं की प्रतिभा देखते ही बन रही थी। जहाँ रोशनी, वेदिका और निलाक्षी के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं शुभांगी सिंह की स्टैंड-अप कॉमेडी ने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में निलाक्षी शर्मा, वेदिका तिवारी, कोमल रावत, रोशनी, खुशी और शुभांगी की टीम का विशेष योगदान रहा।
दिव्यांशी के सिर सजा 'मिस फेयरवेल' का ताज
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'टाइटल सेरेमनी' रही, जो तीन कड़े मुकाबलों (रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तरी) पर आधारित थी। निर्णायक मंडल की डॉ. गीताली रस्तोगी और डॉ. श्वेता उपाध्याय के निर्णय के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई।
मिस फेयरवेल 2026 : दिव्यांशी
प्रथम उपविजेता : रश्मि सिंह
द्वितीय उपविजेता : नंदिता यादव
ऑल राउंडर : वैष्णवी श्रीवास्तव
ब्यूटीफुल स्माइल : शीतल मिश्रा
प्राचार्या का संदेश: "यादों को संजोकर बढ़ें आगे"
इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, "महाविद्यालय के गलियारों में बिताया गया समय और शिक्षकों का मार्गदर्शन आपके जीवन की नींव है। इन खट्टी-मीठी यादों को संजोकर रखें और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराएं।"
इनके मार्गदर्शन में सफल हुआ आयोजन
समारोह को व्यवस्थित रूप देने में सांस्कृतिक समिति की सदस्य प्रो. सीमा सरकार, प्रो. सीमा पांडे और डॉ. सुकन्या तिवारी का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के अंत में जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को उपहार भेंट किए और सभी ने एक-दूसरे के सुखद भविष्य की कामना की।
#FarewellParty2026 #MissFarewell #StudentLife #LucknowColleges #Bafarewell.



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know