Frankfinn Lucknow Seminar : फ्रैंकफिन मेगा करियर सेमिनार 2026: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने युवाओं को दिया 'सफलता का मंत्र'

Frankfinn Lucknow Seminar लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फ्रैंकफिन (Frankfinn) द्वारा आयोजित 'विन्ग्स टू योर फ्यूचर' सेमिनार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिरकत की। जानें एविएशन सेक्टर में करियर की अपार संभावनाओं और फ्रैंकफिन के विस्तार प्लान के बारे में।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (मार्स ऑडिटोरियम) में आज फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग द्वारा वार्षिक शोकेस एवं मेगा करियर सेमिनार 2026- "Wings To Your Future" का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और एविएशन, हॉस्पिटैलिटी एवं ट्रैवल सेक्टर में भविष्य तलाश रहे 600 से अधिक छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

व्यावहारिक कौशल ही सफलता की कुंजी : बृजेश पाठक

युवाओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए व्यावहारिक कौशल (Practical Skills), आत्मविश्वास और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स अनिवार्य हैं। उत्तर प्रदेश जिस गति से विकास कर रहा है, वहां फ्रैंकफिन जैसे संस्थान युवाओं को सही दिशा और वैश्विक स्तर के अवसर प्रदान करने में सेतु का कार्य कर रहे हैं।

एविएशन क्षेत्र में 2047 तक 25 मिलियन नौकरियों का लक्ष्य

सेमिनार में फ्रैंकफिन के संस्थापक एवं नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन केएस कोहली ने इंडस्ट्री के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनने की राह पर है।

ग्रोथ रेट : भारतीय एविएशन सेक्टर 8 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ रहा है।

यात्रियों की संख्या : वित्त वर्ष 2031 तक 665 मिलियन यात्रियों के आवागमन का अनुमान है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर : वर्ष 2014 में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 थी, जो वर्ष 2025 में 164 हो चुकी है और वर्ष 2047 तक इसे 350 तक ले जाने का लक्ष्य है।

रोजगार : इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के अनुसार, वर्ष 2047 तक इस क्षेत्र में 25 मिलियन नौकरियां सृजित होने की संभावना है।

 यूपी के इन शहरों में खुलेंगे फ्रैंकफिननए सेंटर्स

लखनऊ फ्रेंचाइज़ ओनर रंजीत सिंह ने स्थानीय युवाओं के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि लखनऊ सेंटर न केवल प्रशिक्षण बल्कि प्लेसमेंट सपोर्ट में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

फ्रैंकफिन के भविष्य के विस्तार की योजनाएं

उत्तर प्रदेश में विस्तार : वर्तमान में लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, नोएडा और गोरखपुर में उपस्थिति के बाद अब कानपुर, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, प्रयागराज और बरेली में नए सेंटर खोलने की तैयारी है।

वैश्विक लक्ष्य : अगले 3 वर्षों में भारत में 100 नए सेंटर और विदेशों में 30 अंतरराष्ट्रीय सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

नया वेंचर : संस्थान जल्द ही एक विश्वस्तरीय पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी शुरू करने जा रहा है।

इंडस्ट्री दिग्गजों ने साझा किए विचार

कार्यक्रम में संस्थान के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरएस कोहली ने 'इंडस्ट्री-रेडी' होने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर विलियम डेनियल ने ग्लोबल स्टैंडर्ड ट्रेनिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को सफलता का आधार बताया। COO सुधीर मल्होत्रा ने बताया कि फ्रैंकफिन के कोर्सेज को बदलती इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार लगातार अपडेट किया जाता है।

मेगा सेमिनार युवाओं के सपनों को उड़ान देने शुरुआत

यह मेगा सेमिनार न केवल एक आयोजन था, बल्कि उन सैकड़ों युवाओं के सपनों को उड़ान देने की एक शुरुआत थी जो आसमान छूने की तमन्ना रखते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग और फ्रैंकफिन के विजन से प्रदेश का युवा अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।

#FrankfinnSeminar2026 #BrajeshPathak #AviationCareer #LucknowNews #CareerGuidance #AviationIndia2047 #FrankfinnLucknow #EmploymentUP

Post a Comment

0 Comments