Rising Prices : नए वित्त वर्ष के पहले दिन कमर्शियल सिलेंडर 218 रुपये महंगा, आसमान पर प्रीमियम पेट्रोल और हवाई ईंधन के दाम

नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन आम आदमी और व्यापारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल सिलेंडर, प्रीमियम पेट्रोल-डीजल और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी रेट लिस्ट यहाँ देखें।

महंगाई का बड़ा झटका : कमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपये और प्रीमियम पेट्रोल 160 रुपये के पार, ATF की कीमतों में भारी उछाल

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली

देश में महंगाई का चाबुक एक बार फिर चला है। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही ऊर्जा और ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि का सबसे बड़ा असर कमर्शियल गैस सिलेंडर, प्रीमियम पेट्रोल-डीजल और हवाई ईंधन (ATF) पर देखने को मिल रहा है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर 2000 रुपये के पार

​कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 218 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत अब 2,075 रुपये हो गई है। पिछले तीन महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो व्यापारियों और रेस्टोरेंट मालिकों पर बोझ लगातार बढ़ा है।

     तिथि  :  बढ़ोतरी की राशि

      1 जनवरी : 111 रुपये 

    1 फरवरी :  50 रुपये

 1 मार्च : 31 रुपये 

    7 मार्च : 115 रुपये 

       1 अप्रैल : 218 रुपये 

 वृद्धि (3 माह) में 525 रुपये 

प्रीमियम पेट्रोल 160 रुपये के पार

सिर्फ रसोई और बाजार ही नहीं, बल्कि सड़कों पर दौड़ना भी अब और महंगा हो गया है। प्रीमियम ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।

प्रीमियम पेट्रोल : 149 रुपये से बढ़कर अब 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

प्रीमियम डीजल : 91.49 रुपये से बढ़कर अब 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

इंडस्ट्रियल डीजल : औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले डीजल के दामों में भी 22 रुपये की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

हवाई सफर होगा सपना : ATF के दाम हुए दोगुने

सबसे चौंकाने वाली बढ़ोतरी हवाई ईंधन यानी Aviation Turbine Fuel (ATF) में देखी गई है। हवाई यात्रा करने वालों के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि ईंधन महंगा होने से विमान किराया बढ़ना तय है।

31 मार्च तक की कीमत : 96,638 रुपये प्रति किलोलीटर

1 अप्रैल से नई कीमत : 2,07,341 रुपये प्रति किलोलीटर

विशेष नोट : जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनावों के संपन्न होते ही तेल कंपनियों ने कीमतों को संशोधित करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में इसका असर माल ढुलाई और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

Post a Comment

0 Comments