UP Ram Navami Holiday 2026: उत्तर प्रदेश में रामनवमी पर 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का ऐलान

UP Ram Navami Holiday 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रामनवमी पर 26 और 27 मार्च को छुट्टी का ऐलान किया है। शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 4 दिन बंद रहेंगे दफ्तर।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने चैत्र नवरात्र और रामनवमी पर प्रदेशवासियों और सरकारी कर्मचारियों को दी सौगात

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्सव के महत्व को देखते हुए 26 मार्च और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। Uttar Pradesh News/Government Holidays.

लगातार 4 दिन की छुट्टियों का संयोग

योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छुट्टियों का एक लंबा 'वीकेंड' बन गया है।

26 मार्च (गुरुवार) : रामनवमी का मुख्य अवकाश।

27 मार्च (शुक्रवार) : सरकार द्वारा घोषित अतिरिक्त अवकाश।

28 मार्च (शनिवार) : अधिकतर सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश (Second Saturday/Regular Off)।

29 मार्च (रविवार) : सार्वजनिक अवकाश।

इस प्रकार, जिन कार्यालयों में शनिवार की छुट्टी रहती है, वहां कर्मचारियों को लगातार 4 दिन का अवकाश मिलेगा।

इसलिए लिया गया यह फैसला

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अयोध्या सहित प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था और आम जनमानस की आस्था को सर्वोपरि रखते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिनों की छुट्टी का निर्णय लिया है ताकि लोग सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।

होली के बाद फिर मिला 'लॉन्ग वीकेंड'

इससे पहले भी मार्च के महीने में योगी सरकार ने होली के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को छुट्टी का ऐलान किया था। 1 मार्च को रविवार होने के कारण तब भी कर्मचारियों को लगातार 4 दिनों का अवकाश मिला था। अब रामनवमी पर भी उसी तर्ज पर राहत दी गई है।

Post a Comment

0 Comments