Ghaziabad ; Congress प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी स्व. हरीश राणा को श्रद्धांजलि: देश के पहले 'इच्छा मृत्यु' मामले पर जताया शोक

Uttar Pradesh Congress committee President यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गाजियाबाद पहुंचे और 11 साल तक कोमा में रहे हरीश राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा का निधन हुआ। जानें पूरी खबर। Harish Rana Euthanasia Case.

प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, गाजियाबाद/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद निवासी हरीश राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय आज यानी बुधवार को उनके आवास पहुंचे और स्व. हरीश राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके माता-पिता तथा परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

एक दशक से अधिक समय से थे कोमा में 

ज्ञात हो, हरीश राणा एक दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पिछले एक दशक से अधिक समय से कोमा की स्थिति में थे और निरंतर असहनीय कष्ट झेल रहे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को उनकी इच्छा मृत्यु की याचिका स्वीकार की थी, जिसके बाद उन्हें परोक्ष इच्छा मृत्यु के लिए 14 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था, जिनका मंगलवार 24 मार्च 2026 को निधन हो गया था।

बोले, राणा का लंबा संघर्ष अत्यंत पीड़ादायक रहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह देश में पहला ममला है, जिसमें न्यायालय द्वारा इच्छा मृत्यु की अर्जी को स्वीकार किया गया है। स्व. हरीश राणा का लंबा संघर्ष अत्यंत पीड़ादायक रहा। उनके माता-पिता के त्याग और सेवा को शब्दों में बयां करना कठिन है, जिन्होंने इतने वर्षों तक साये की तरह अपने बेटे का साथ निभाया। उनके इस असीम धैर्य और ममता को मेरा शत-शत नमन।

परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया

श्री राय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर अजय राय ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में स्व. हरीश राणा के परिवार के साथ खड़ी है।

Post a Comment

0 Comments