Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग (24 मार्च 2026)



दिनांक : 24 मार्च 2026


दिन : मंगलवार


विक्रम संवत् : 2083


अयन : उत्तरायण


ऋतु : वसंत


मास : चैत्र 


पक्ष : शुक्ल


तिथि : षष्ठी शाम 04:07 बजे तक तत्पश्चात् सप्तमी


नक्षत्र : रोहिणी शाम 07:05 बजे तक तत्पश्चात् मृगशिरा


योग : प्रीति सुबह 09:07 बजे तक, तत्पश्चात् आयुष्मान प्रातः 06:02 बजे मार्च 25 तक, तत्पश्चात् सौभाग्य


करण : तैतिल शाम 04:07 बजे तक तत्पश्चात गर  


राहुकाल : दोपहर 03:36 बजे से शाम 05:08 बजे तक

   
सूर्योदय : प्रातः 06:12 बजे 

                     
सूर्यास्त : संध्या 06:20 बजे 

                
दिशा शूल : उत्तर दिशा में


ब्रह्ममुहूर्त : प्रातः 04:40 बजे से प्रातः 05:28 बजे तक


अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक

 
निशिता मुहूर्त : रात्रि 11:56 बजे से रात्रि 12:48 बजे तक


सूर्य राशि : मीन

     
चंद्रमा राशि : वृष

                 
बृहस्पति राशि : मिथुन

   
व्रत पर्व विवरण : यमुना छठ, रोहिणी व्रत, द्विपुष्कर योग (शाम 07:05 बजे से प्रातः 06:25 बजे मार्च 25 तक)


चैत्र नवरात्रि 


अभी नवरात्रि चल रही हैं। इसमें देवी मां को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जिसे नवरात्रि में नवमी या अष्टमी को अपनाकर आप भी सुख, समृद्धि और शांति पा सकते हैं। साथ ही बुरी नजर से लेकर कलह जैसी बाकी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।


समृद्धि के लिए 


माता के मंदिर में जाकर मूर्ति के सामने एक पान के पत्ते पर केसर में इत्र व घी मिलाकर स्वस्तिक बनाएं ।अब उस पर कलावा लपेटकर एक सुपारी रखें।


पैसों की तंगी के लिए 


नवमी तिथि या अष्टमी तिथि को माता का ध्यान कर घर के मंदिर में गाय के गोबर के उपले पर पान, लौंग, कर्पूर, व इलायची गूगल के साथ ही कुछ मीठा डालकर माता को धुनी (हवन) दें।


 रुकावटें दूर करने के लिए


माता के मंदिर में पान बीड़ा चढ़ाएं, इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी के साथ ही लौंग का जोड़ा रखें। सुपारी व चूना न डालें।


व्यापार वृद्धि के लिए 


किसी भी देवी मंदिर में जाकर अपनी गल्तियों के लिए माफी मांगे। माता को पान बीड़ा चढ़ाएं और 9 मीठे पान कन्याओं को दान करें।


बुरी नजर के लिए 


माता के मंदिर में पान रखकर नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाएं। नजर दोष दूर होगा।


आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए


पान के पत्ते की जड़ को माता भुनेश्वरी का ध्यान करते हुए घिसकर तिलक लगाएं ऐसा करने से आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ने लगेगी।


पति पत्नी में अनबन हो तो 


नवमी की रात चंदन और केसर पाउडर मिलाकर पान के पत्ते पर रखें। फिर दुर्गा माताजी की फोटो के सामने बैठ कर चंडी स्तोत्र का पाठ करें। रोजाना इस पाउडर का तिलक लगाएं।



आचार्य आदित्य वशिष्ठ


वाट्स एप नं.:- 7309053333

जन्मकुंडली, वास्तु, अनुष्ठान से संबंधित परामर्श को संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments