कानपुर के तिलक हॉल में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में फूलों की होली खेली गई।
रविवार को कानपुर के ऐतिहासिक तिलक हॉल में 'कानपुर महानगर कांग्रेस' के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिससे पूरा परिसर चुनावी जोश और भाईचारे के रंगों में सराबोर नजर आया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अजय राय
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रहे। तिलक हॉल पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गीत-संगीत के खुशनुमा माहौल में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के अलावा प्रतिभा अटल पाल, टिल्लू ठाकुर, प्रभात मिश्रा, आनन्द शुक्ला, सैमुअल लकी सिंह, बृजेश शर्मा, राजेश गौतम, शंकर दत्त मिश्रा, राम जी दुबे, अजय श्रीवास्तव 'शीलू', महेश मेघानी, विनोद अवस्थी और अमिताभ दत्त मिश्रा जैसे प्रमुख नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
होली मिलन समारोह से दिया एकजुटता का संदेश
इस होली मिलन समारोह का उद्देश्य न केवल त्योहार मनाना था, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को एकजुट करना भी रहा। वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर जनता के बीच जाने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया। फूलों की होली के बीच गूंजते गीतों ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know