Haryana Politics News हरियाणा राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को चुनाव एजेंट नियुक्त किया गया है, जबकि विधायकों को वोटिंग की ट्रेनिंग देने के लिए होटल में शिफ्ट किया गया है। जानें पूरी रणनीति।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार को चंडीगढ़ में भारी राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा ने अपने अनुभवी नेताओं को चुनाव और काउंटिंग की कमान सौंपी। साथ ही, किसी भी प्रकार की वोटिंग चूक से बचने के लिए विधायकों को ट्रेनिंग के बहाने एक होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। Krishan Bedi Election Agent
चुनावी रण के लिए भाजपा की नई नियुक्तियां
पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और निगरानी के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं।
चुनाव एजेंट (Election Agent) : कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।
काउंटिंग एजेंट (Counting Agent) : कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा।
पार्टी प्रतिनिधि/एजेंट : खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान।
बैकअप काउंटिंग एजेंट : चेतन मित्तल और घनश्याम।
विधायकों की 'बाड़ेबंदी' या प्रशिक्षण शिविर
शनिवार सुबह चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में भाजपा विधायकों के लिए 'ब्रेकफास्ट बैठक' आयोजित की गई। इसके तुरंत बाद सभी विधायकों को एक बस में सवार करके एक निजी होटल ले जाया गया। हालांकि, मंत्रियों और विधायकों ने इसे 'बाड़ेबंदी' मानने से इनकार किया है। BJP MLAs Training
"16 तारीख को मतदान है। हमारे कई विधायक नए हैं और राज्यसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया जटिल होती है। एक मामूली सी गलती भी वोट रद्द करा सकती है, इसलिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। हम कहीं बाहर नहीं जा रहे, चंडीगढ़ में ही हैं।" - महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा
CM नायब सैनी और बड़ौली संभाल रहे कमान
होटल में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली खुद मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, यहाँ विधायकों को वरीयता के आधार पर वोट डालने (Preference Voting) का अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि कांग्रेस की तरह भाजपा का कोई वोट 'अवैध' घोषित न हो। CM Nayab Saini.

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know