उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शिक्षक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न। प्रभारी अविनाश पाण्डेय और आराधना मिश्रा मोना ने संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को शिक्षक और चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों के लिए भव्य 'मनोनयन पत्र वितरण' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय रहे।
संगठन की मजबूती पर जोर
मुख्य अतिथि अविनाश पाण्डेय ने शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय और चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. आजाद बेग को समय सीमा के भीतर कमेटी गठन के लिए बधाई दी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षकों और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का निर्देश दिया।
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा 'मोना' और राष्ट्रीय सचिव व यूपी सह-प्रभारी धीरज गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता ने किया।
शिक्षकों का सम्मान देश की आधारशिला: डॉ. अमित राय
शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित राय ने पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा, "शिक्षक समाज देश के निर्माण की नींव है। कांग्रेस पार्टी हमेशा शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। हमें शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर मजबूती से लड़ना होगा।"
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संघर्ष का संकल्प: डॉ. आजाद बेग
चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. आजाद बेग ने कहा कि चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ अब प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित के मुद्दों पर प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को घेरेगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट अली आसिफ जमां रिजवी, आरटीआई विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, अनामिका यादव और सिद्धिश्री सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know