UP Press Election 2026 : उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव 2026 के लिए नामांकन शुरू। रूपेन्द्र उपाध्याय, लखन लाल मिश्र और दीपक अवस्थी समेत 6 पत्रकारों ने दाखिल किया पर्चा। जानें पूरी रिपोर्ट।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। एनेक्सी मीडिया सेंटर में गहमागहमी के बीच पहले दिन कुल 6 उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए अपने पर्चे दाखिल किए।
प्रमुख पदों पर हुए नामांकन
चुनाव अधिकारी और वरिष्ठ पत्रकारों की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
- उपाध्यक्ष पद : रूपेन्द्र उपाध्याय।
- संयुक्त सचिव पद : लखन लाल मिश्र और दीपक अवस्थी।
- कार्यकारिणी सदस्य पद : केके वर्मा, बबिता ओबेराय और सुरेन्द्र दुबे।
चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी
नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही। इस दौरान संयोजक प्रभात त्रिपाठी और चुनाव अधिकारी दल के सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र मिश्र,अजीत सिंह, रविशंकर उपाध्याय, सर्वजीत सिंह (सूर्यवंशी), त्रिनाथ शर्मा, उमाकांत बाजपेई रहे।
महत्वपूर्ण तिथि : उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव के लिए 25 मार्च 2026 को मतदान प्रस्तावित है।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know