Varanasi : "खानापूर्ति नहीं, परिणाम चाहिए", नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Varanasi Development Projects नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में स्वच्छता, घाटों के सौंदर्यीकरण और थीमेटिक पार्कों के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 10 दिन में मलबा हटाने और 'एक्टिव मोड' में रहकर परिणाम देने के निर्देश दिए हैं। वाराणसी के आधुनिक विकास पर विस्तृत रिपोर्ट।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, वाराणसी

UP News उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को वाराणसी के समग्र विकास और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यों में केवल कागजी खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी; जमीन पर ठोस परिणाम दिखने चाहिए। AK Sharma Varanasi Meeting. 

सड़कों से मलबा हटाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम

Varanasi Swachhta Abhiyan बैठक के दौरान मंत्री ने सड़कों के किनारे पड़े ईंट, गिट्टी और मलबे (डिब्रीज) पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने जोनल अधिकारियों को 'एक्टिव मोड' में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को साफ और व्यवस्थित शहर मिलना चाहिए।

नगर आयुक्त का आश्वासन : नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंत्री को आश्वस्त किया कि शहर में विशेष अभियान चलाकर 10 दिनों के भीतर सभी प्रमुख स्थानों से मलबा हटा दिया जाएगा।

घाटों की स्वच्छता और 'थीमेटिक पार्क' पर जोर

वाराणसी की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए मंत्री एके शर्मा ने शविशेष ध्यान देने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया है।

घाटों की सफाई : गंगा घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाए।

थीमेटिक पार्क : कबीर चौरा सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में 'थीमेटिक पार्क' विकसित किए जाएं।

संसाधन : उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए बजट या संसाधनों की कोई कमी नहीं है, बस योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन जरूरी है।

इन प्रमुख परियोजनाओं की हुई समीक्षा

नगर आयुक्त ने बैठक में वाराणसी में चल रहे विभिन्न आधुनिक प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

स्वच्छता : डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और लिगेसी वेस्ट का निस्तारण।

पर्यावरण : मियावाकी प्लांटेशन, नमो वन और जीरो प्लास्टिक प्रमोशन।

स्मार्ट सिटी : सीएम स्मार्ट ग्रिड, डिजिटल लाइब्रेरी और चितईपुर फूड प्लाजा।

"वाराणसी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाना हमारी प्राथमिकता है। सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें और परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।" - एके शर्मा, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

बैठक में उपस्थित मुख्य गणमान्य

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, एमडी जलनिगम/सचिव नगर विकास रविन्द्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सहित जलकल, डूडा और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments