Lucknow News कांग्रेस का भाजपा पर प्रहार : 'सैनिकों और वीर नारियों के साथ अन्याय बंद करे केंद्र सरकार'

लखनऊ में यूपी कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों जैसे अग्निवीर योजना और विकलांगता पेंशन कटौती पर कड़ा प्रहार किया गया। जानें क्या हैं मुख्य मांगें।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के मुख्यालय 'नेहरू भवन' में बुधवार को पूर्व सैनिक विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की, जिसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के प्रति अपनाई जा रही नीतियों का विरोध करना था।

ECHS और चिकित्सा सुविधाओं में भ्रष्टाचार का आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार 'मीठे जहर' की भांति सैन्य सुविधाओं को खत्म कर रही है। उपाध्यक्ष (संगठन) श्री सुभाष मिश्र द्वारा आहूत इस बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदु उठाए गए।

भारी कटौती : सैन्य अस्पतालों में इलाज के नाम पर रिटायरमेंट के समय अधिकारियों से 1,20,000 रुपये, JCOs से 67,000 रुपये और जवानों से 30,000 रुपये वसूले जा रहे हैं।

अव्यवस्था : 1 अप्रैल 2003 से लागू पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) अब भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का केंद्र बन गई है।

ग्रामीणों की अनदेखी : प्रतिवर्ष सेना से सेवानिवृत्त होने वाले 60,000 सैनिकों में से 90% ग्रामीण क्षेत्रों के होते हैं, जो दूर-दराज होने के कारण इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

अग्निवीर और पेंशन कटौती पर घेरा

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की अग्निवीर भर्ती योजना और विकलांगता पेंशन में कटौती को सैनिकों के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि देश में अन्य सभी सेवाओं में कैशलेस चिकित्सा मिलती है, लेकिन सैनिकों से मोटी रकम जमा कराने के बाद भी उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा है।

"सरकार नौजवानों को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी पर भर्ती करती है, लेकिन शहादत और विकलांगता को आज भाजपा सरकार पूरी तरह नज़रंदाज कर रही है।" - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, उप्र कांग्रेस कमेटी।

राहुल गांधी की मुहिम और कांग्रेस का वादा

बैठक में संकल्प लिया गया कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक उठाते रहेंगे। पार्टी ने वादा किया कि सत्ता में आने पर नियमित सैन्य नियुक्तियां बहाल की जाएंगी। पुरानी चिकित्सा और पेंशन सुविधाएं पुनः लागू होंगी। वीर नारियों और आश्रितों को पूरा सम्मान व सहायता दी जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

बैठक में पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से जय प्रकाश सिंह (अध्यक्ष, पूर्व सैनिक विभाग लखनऊ), उपाध्यक्ष धर्मनाथ सिंह, अमित भारद्वाज व सुभाष चन्द्र कश्यप, मेजर राणा शिवम सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अभिनव व श्याम नारायण मिश्रा, कैप्टन डीएस तिवारी, एसएस गुप्ता, कैप्टन राजेश राय व कैप्टन अनिल कुमार सिंह, राम सिंह भदौरिया, त्रिभुवन नाथ पाठक, मनोज कुमार सिंह, राजकरण सिंह और मनीष कुमार, कै. डीएस तिवारी, एसएस गुप्ता, महेश सिंह, आलोक पाण्डेय, राम सुंदर तिवारी, अमर बहादुर सिंह, अयोध्या प्रसाद, चन्द्रशेखर, डीएन तिवारी, सुरेन्द्र दीक्षित व अन्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments