CM योगी का विधानसभा में बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को 18,000 और अनुदेशकों को मिलेंगे 17,000 रुपये

CM Yogi Announcement : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जानें कब से लागू होगी नई सैलरी और क्या है पूरी योजना। CM Yogi Shiksha Mitra Salary Hike.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्य के शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा की है। सरकार ने इनके मानदेय (Salary) में भारी वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

मानदेय में कितनी हुई बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब शिक्षा मित्रों को मिलने वाले 10,000 रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। वहीं, अनुदेशकों के मानदेय को भी बढ़ाकर अब 17,000 रुपये कर दिया गया है।

पुराना व नया मानदेय जो 1 अप्रैल से होगा लागू 

शिक्षा मित्र का पुराना मानदेय 10,000 रुपये और नया मानदेय 18,000 रुपये जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इसी तरह अनुदेशक का पुराना मानदेय 9,000/10,000 रुपये और नया मानदेय 17,000 रुपये जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

कब से लागू होगी नई दरें

विधानसभा में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने बताया कि मानदेय में की गई यह वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। सरकार ने इसके तत्काल भुगतान की व्यवस्था करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार शिक्षा मित्रों को केवल 3,000 रुपये देती थी। हमारी सरकार ने इसे पहले बढ़ाकर 10,000 रुपये किया और अब भारत सरकार के सहयोग से इसे 18,000 रुपये करने जा रहे हैं।

एक नज़र में प्रमुख बिंदु

शिक्षा मित्रों का मानदेय सीधे 8,000 रुपये बढ़ाया गया।

अनुदेशकों को अब हर महीने 17,000 रुपये मिलेंगे।

नई व्यवस्था अप्रैल 2026 से प्रदेश में लागू होगी।

लक्ष्य संविदा कर्मियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना।

लाखों संविदा शिक्षकों में ख़ुशी की लहर 

इस फैसले से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत लाखों संविदा शिक्षकों में ख़ुशी की लहर है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है।

अहम तथ्य 

- 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशक होंगे लाभान्वित।

- शिक्षा मित्रों को पहले 10 हजार मिलता था, 8 हजार का इजाफा।

- अनुदेशकों की सैलरी में 7 हजार रुपये की बढ़ोतरी।

- शिक्षकों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments