T20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से दी मात। 175 रन के जवाब में 114 पर सिमटी पाक टीम। पढ़ें बुमराह और कुलदीप की घातक गेंदबाजी की पूरी रिपोर्ट। India vs Pakistan T20 World Cup, IND vs PAK 2026.
T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, सुपर-8 में जगह बनाई
प्रारब्ध न्यूज खेल डेस्क, लखनऊ
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में टी20 विश्व कप के सबसे बड़े महामुकाबले में भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोलंबो के मैदान में 'नीली जर्सी' के वीरों ने न केवल मैच जीता, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 114 रनों पर सिमट गई। बेहतरीन बल्लेबाज के लिए ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।मैच का लेखा-जोखा, बल्लेबाजी में भारत का दबदबा
मैच की शुरुआत पाकिस्तान के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले से हुई। भारतीय बल्लेबाजों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजी क्रम ने सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।
गेंदबाजी का कहर, 114 पर ढेर हुआ पाकिस्तान
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शिकंजा कसे रखा। जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कमर तोड़ी। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की फिरकी में पाकिस्तानी बल्लेबाज उलझ कर रह गए।
हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने सटीक लाइन-लेंथ से विकेट चटकाकर पाकिस्तान की पारी को 114 रनों पर ही समाप्त कर दिया।
महाशिवरात्रि पर जीत का तोहफा
इस जीत की खास बात यह रही कि यह महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आई। सोशल मीडिया पर फैंस इसे 'बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद' बता रहे हैं। इस 61 रनों की विशाल जीत के साथ ही भारत ने शान से सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know